Advertisment

OMG-2 Movie Shooting: उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार, ओ माय गॉड 2 की शूटिंग शुरू, फिल्म का पोस्टर भी जारी

OMG-2 Movie Shooting: उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार, ओ माय गॉड 2 की शूटिंग शुरू, फिल्म का पोस्टर भी जारी omg-2-movie-shooting-akshay-kumar-arrives-in-ujjain-begins-shooting-of-o-my-god-2-poster-of-the-film-also-released

author-image
Bansal News
OMG-2 Movie Shooting: उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार, ओ माय गॉड 2 की शूटिंग शुरू, फिल्म का पोस्टर भी जारी

उज्जैन। प्रदेश की उज्जैन नगरी में विश्व विख्यात महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में शनिवार को सुबह ओ माय गॉड 2 की स्टारकास्ट पहुंच गई है। इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे अभिनेता अक्षय कुमार भी यहां पहुंचे। यहां इस फिल्म की शूटिंग मंदिर परिसर में शुरू हो गई है। उज्जैन पहुंचने के बाद अक्षय कुमार ने सबसे पहले बाबा महाकाल के दरवार में माथा टेका। अक्षय कुमार ने बाबा महाकाल का आर्शीवाद लेकर शूटिंग शुरू की। श्री महाकालेश्वर मंदिर को ओह माय गॉड -2 की शूटिंग के लिए सजाया गया है। यहां शूटिंग के लिए महाकाल मंदिर का 4 नंबर 5 नंबर प्रोटोकॉल गेट बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। मंदिर को छावनी में तब्दील कर दिया है। केवल सामान्य दर्शनार्थी ही दर्शन कर बाहर निकाल रहे हैं दर्शनार्थियों को प्रोटोकॉल से आने वालों को भी सामान्य दर्शनों की ओर पहुंचाया जा रहा है। फिल्म यूनिट को आने जाने के लिए मंदिर का कचरा गेट खुला है। आज अक्षय कुमार के साथ मंदिर में दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च कर दिया गया है।

Advertisment

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

अक्षय कुमार ने इस फिल्म के पोस्टर को अपने ट्वविटर अकांउट पर शेयर की है। अक्षय कुमार ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय ..’ बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही यामी गौतम भी इस फिल्म में दिखेंगी। इससे पहले यहां इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। शुक्रवार को रामघाट, टावर चौक और सतीगेट पर इस फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए थे। अभिनेता पंकज त्रिपाठी का टावर चौक पर स्कूटर चलाते सीन शूट किए गए हैं। बता दें कि यह पहली बार है जब मंदिर प्रांगण में दुकानें लगाई गई हैं। यहां फिल्म के बाजार का सीन फिल्माया गया है। महाकाल मंदिर परिसर में कुछ हार-फूल, श्रृंगार सामग्री के ठेले लगाए गए। पूरा सेट इस तरह बनाया गया है कि पूरा स्वरूप मंदिर से सटे बाजार का लगे। बता दें कि महाकाल मंदिर में इससे पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

Ujjain Mahakal Mandir news pankaj tripathi film OMG movie OMG 2: Akshay Kumar reaches Mahakal temple MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Akshay Kumar upcoming films akshay kumar omg Akshay Kumar New film Akshay Kumar latest news Akshay Kumar latest
Advertisment
चैनल से जुड़ें