Advertisment

UP Elections 2021: ओम राजभर का बड़ा बयान, कहा- 'असदुद्दीन ओवैसी भी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री'

UP Elections 2021: ओम राजभर का बड़ा बयान, कहा- 'असदुद्दीन ओवैसी भी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री', Om Rajbhar said Asaduddin Owaisi will be Chief Minister in Uttar Pradesh Elections 2021

author-image
Shreya Bhatia
UP Elections 2021: ओम राजभर का बड़ा बयान, कहा- 'असदुद्दीन ओवैसी भी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री'

बलिया/बरेली (उप्र)। (भाषा) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने शुक्रवार रात जिले के रसड़ा स्थित अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये, तो वह यहां के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

Advertisment

ओम प्रकाश राजभर ने कही ये बात

उत्तर प्रदेश की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी है। उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में उनकी भी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ मुसलमान का बेटा क्यों नहीं मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बन सकता है? क्या मुसलमान होना गुनाह है?’’ उन्होंने कहा कि अलगाववाद व पाकिस्तान की हमेशा बात करने वाली महबूबा मुफ्ती से समझौता कर भाजपा ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनाई। राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिये बिना कहा, ‘‘वह चालाक निकले तथा उत्तराखंड से आकर उत्तर प्रदेश का मतदाता बनकर मुख्यमंत्री बन गए।’’

उत्तर प्रदेश में मुसलमान करीब 20 फीसदी

इस बीच, बरेली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जैसे लोगों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने हैं,तो वे देखें। कोई कुछ भी कहे वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ की ही सरकार बनेगी। गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर बरेली आये हुए हैं और भारतीय पशु चिकत्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के अतिथि गृह मे शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर पूछे गए सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘ओवैसी देश की सामाजिक समरसता को खत्म करना चाहते हैं, लोगों में जाकर भ्रम फैलाते हैं। कोई भी कुछ भी कहे पर उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार ही बनेगी,जिसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने हैं, वह देखें।’’ जुलाई में टीका न मिलने के राहुल गांधी के बयान पर सिंह ने कहा कि उनको टीका लगवाना है तो बता दें, किस केंद्र पर लगवानी है। हर केंद्र पर पोस्टर टंगा है, लोग आएं और टीका लगवाएं, लेकिन जिनको केवल नकरात्मक बाते करनी हैं वे तो करेंगे।

ओम प्रकाश राजभर Uttar Pradesh elections 2022 uttar pradesh assemby elections Uttar Pradesh Samajwadi Party supremo om prakash rajbhar latest news on akhilesh yadav BJP government bhartiya samaj party" asaduddin owaisi akhilesh yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें