Advertisment

Om Prakash Rajbhar News: ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा राजग में हुए शामिल, अमित शाह बोले- यूपी में मजबूती मिलेगी

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुभासपा) को (राजग) में शामिल हो गई।

author-image
Bansal news
Om Prakash Rajbhar News: ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा राजग में हुए शामिल, अमित शाह बोले- यूपी में मजबूती मिलेगी

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गई। राजभर के राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद यह घोषणा की गई।

Advertisment

शाह ने एक ट्वीट में कहा, “ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जुड़ने का निर्णय लिया है। मैं राजग परिवार में उनका स्वागत करता हूं।” गृह मंत्री ने कहा कि राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में राजग मजबूत होगी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गठबंधन द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

https://twitter.com/AmitShah/status/1680424049846128640?s=20

राजभर ने उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में लड़ा था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने के बाद वह सपा से अलग हो गए थे। उन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था। राजभर की पार्टी ने वर्ष 2017 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। सरकार बनने पर राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने गठबंधन से नाता तोड़ लिया था।

ये भी पढ़ें:

Amarnath Yatra 2023: जम्मू से 6,660 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना, पढ़ें विस्तार से

Advertisment

Asian Athletics Championships: प्रियंका ने 20 किमी पैदल चाल में रजत और विकास ने जीता कांस्य पदक, पढ़ें विस्तार से

Maharashtra News: संजय राउत की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई क्राइम ब्रांच ने जारी किया नोटिस

Electricity Meter Red Light: बिजली के मीटर में लगी लाल बत्ती की वजह से इतने यूनिट बढ़ जाता है बिल

Advertisment

The Crooked Forest: 90 डिग्री पर झुके रहस्यमयी पेड़ दुनिया में यहां, देखकर लगेगा असली है या फिर नकली

अमित शाह omprakash rajbhar Suheldev Bharatiya Samaj Party ओमप्रकाश राजभर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें