Advertisment

Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष 24 सितंबर को कर्नाटक विधानमंडल के सदस्यों को करेंगे संबोधित

Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष 24 सितंबर को कर्नाटक विधानमंडल के सदस्यों को करेंगे संबोधित Om Birla: Lok Sabha Speaker to address members of Karnataka Legislature on September 24

author-image
Bansal News
Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष 24 सितंबर को कर्नाटक विधानमंडल के सदस्यों को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 24 सितंबर को कर्नाटक विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित करेंगे। लोकसभा सचिवालय के एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष 24 सितंबर को दोपहर दो बज कर तीस मिनट पर बेंगलुरु में कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों अर्थात विधान परिषद और विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे।

Advertisment

बिरला 'लोकतंत्र-लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे । इस बयान में कहा गया है कि इस अवसर पर कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होराट्टी, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, प्रदेश के मंत्री, संसद सदस्य, विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य आदि उपस्थित रहेंगे। बयान के अनुसार, बिरला पहली बार किसी विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

संसदीय समिति की बैठक ओम बिरला state session Politics Political Parties of Kashmir Parliamentary Outreach Program parliamentary committee meetings Panchayat Poll in JK Om Birla in Kashmir Om Birla News National News national politics hindi news national news national Lok Sabha Speaker Om Birla LG Manoj Sinha Karnataka Joint Jammu Politics Jammu and Kashmir Politics Jammu and Kashmir news hindi news houses Dr Farooq Abdullah DDC Poll in JK both Birla Bansal News bansal address
Advertisment
चैनल से जुड़ें