/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Capture-35.jpg)
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला Om Birla ने शनिवार को कोटा जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाढ़ के कारण कई लोगों के अपने घरों में फंसे होने के बाद बचाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए सेना को बुलाया गया है। कोटा के जिलाधिकारी उज्जवल राठौड़ ने बताया कि शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे तक जिले के बाढ़ प्रभावित सांगोद इलाके के विभिन्न स्थानों से 140 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
उन्होंने Om Birla बताया कि, सांगोद में हालत नियंत्रण में है। अधिकारियों ने बताया कि बिरला ने सुबह एक हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इस काम में सेना की मदद ली है क्योंकि शुक्रवार रात सांगोद क़स्बे में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई थी।
https://twitter.com/ombirlakota/status/1423902473748578312
उन्होंने Om Birla बताया कि, हिंगी गांव में एक बालिका आवासीय विद्यालय की लगभग 30 लड़कियों और कर्मचारियों समेत कम से कम 140 लोगों को शनिवार सुबह तक सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिलाधिकारी राठौड़ और कोटा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी मध्य रात्रि में वहां पहुंचे और शनिवार सुबह तक बचाव अभियान की निगरानी की।
सेना के अलावा राज्य आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और Om Birla जिला प्रशासन बचाव कार्यों में जुटे हैं। सांगोद से कांग्रेस के विधायक भरत सिंह ने बताया कि सांगोद में स्थिति सामान्य और जलस्तर कम हुआ है। संपत्ति, फसल और घरों को पहुँची क्षति का आकलन अभी नहीं हो पाया है। सिंह ने कक्षाएं बंद रहने के बीच आवासीय विद्यालय में लड़कियों और कर्मचारियों की मौजूदगी पर सवाल उठाया है।
https://twitter.com/ANI/status/1423949645462466569
उन्होंने Om Birla आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम जलस्तर को बढ़ता देख विद्यालय के प्रधानाध्यापक भाग गये। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी राय है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।’’
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें