Advertisment

Tokyo Olympics 2021: जापान में जौहर दिखाएं मप्र के खिलाड़ी, ओलंपिक में भारत का लहराएंगे परचम...

Tokyo Olympics 2021: जापान में जौहर दिखाएं मप्र के खिलाड़ी, ओलंपिक में भारत का लहराएंगे परचम... Olympic Game: Show Jauhar in Japan, Players of MP will wave India in Olympics

author-image
Bansal News
Tokyo Olympics 2021: जापान में जौहर दिखाएं मप्र के खिलाड़ी, ओलंपिक में भारत का लहराएंगे परचम...

भोपाल। दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन ओलंपिक इस बार कोरोना का शिकार रहा है। कोरोना के कारण लंबे समय से टाले जा रहे ओलंपिक आयोजन को अब जुलाई में शुरू कर दिया है। इसको लेकर यहां दुनियाभर के खिलाड़ी पहुंचना शुरू हो चुके हैं। भारत ने भी अपने 88 सदस्यीय दल जापान के लिए रवाना कर दिया है। भरत के खिलाड़ियों के दल में मप्र के भी दो खिलाड़ी शामिल हैं। मप्र के गांव से निकलकर दो खिलाड़ी अब जापान की राजधानी टोक्यो में अपना दम-खम दिखाएंगे। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद और शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर मप्र के हैं। दोनों खिलाड़ी प्रदेश के गांवों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय खेल दुनिया का सफर तय कर चुके हैं। विवेक सागर, इटारसी के नजदीक स्थित गांव शिवनगर चांदौन के रहने वाले हैं। वहीं ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर खरगोन की झिरना तहसील के गांव रतनपुर के निवासी हैं। अब दोनों खिलाड़ी जापान में प्रदेश का परचम लहराएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के 72 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक साथ दो खिलाड़ी ओलंपिक में खेलने गए हैं।

Advertisment

50 मीटर में भाग लेंगे ऐश्वर्य प्रताप सिंह...
ऐश्वर्य प्रताप सिंह का चयन ओलंपिक में भारत की तरफ से 50 मीटर राइफल थ्री पॉजीशन स्पर्धा के लिए हुआ है। ऐश्वर्य के चचेरे भाई नवदीप सिंह भी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। नवदीप इंटरनेशनल चैंपियन रह चुके हैं और फिलहाल सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। अपने चचेरे भाई नवदीप को देखकर ही ऐश्वर्य की शूटिंग में रुचि जागी थी। अब वह भारतीय टीम की तरफ से ओलंपिक में पदक पर निशाना साधेगा।

हॉकी टीम में अपना दम-खम दिखाएंगे विवेक सागर...
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और मप्र के प्रतिभावान मिडफील्डर विवेक सागर भी मैदान में अपनी हॉकी का जादू बिखेरेंगे। विवेक सागर इंडियन जूनियर हॉकी टीम की भी कप्तानी कर चुके हैं। विवेक को साल 2019 हॉकी स्टार्स अवार्ड्स में राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। विवेक अभी तक कुल 62 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में अपनी हॉकी का जादू बिखेर चुके हैं। विवेक सागर ने वर्ष 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियन ट्रॉफी, यूथ ओलम्पिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स तथा वर्ष 2019 में अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। विवेक सागर को यूथ ओलम्पिक में बेस्ट स्कोरर और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर में बेस्ट जूनियर प्लेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज vivek sagar tokyo Olympic tokyo shooting Pradesh Breaking Hindi olympics 2021 olympics olympic history Olympic MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi mp players participate in olympic mp players in tokyo olympic MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya Hockey Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news aishwarya pratap singh 50 meter shooting
Advertisment
चैनल से जुड़ें