Advertisment

Oldest Female Hockey Player: 82 साल की उम्र में कम नहीं हुआ महिला खिलाड़ी का जज्बा ! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम

गिनीज बुक में नाम दर्ज करने वाली 82 साल की महिला हॉकी खिलाड़ी लिंडा सिनरोडा के बारे में आप जानते है अगर नहीं तो जान लीजिए।

author-image
Bansal News
Oldest Female Hockey Player:  82 साल की उम्र में कम नहीं हुआ महिला खिलाड़ी का जज्बा ! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम

Oldest Female Hockey Player:  दुनिया जितनी बड़ी है उतने बड़े ही नजारे भी सामने आती ही है ऐसे में गिनीज बुक में नाम दर्ज करने वाली 82 साल की महिला हॉकी खिलाड़ी लिंडा सिनरोडा के बारे में आप जानते है अगर नहीं तो जान लीजिए। जिन्होंने दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हॉकी खिलाड़ी के तौर पर नाम दर्ज किया है।

Advertisment

जानिए लिंडा सिनरोडा के बारे में 

आपको बताते चलें कि,  वर्जीनिया के लॅार्टन निवासी लिंडा सिनरोडा हॅाकी से जुड़ने से पहले एक प्रमुख स्केटर मानी जाती थी जो अमेरिकी की मूलत: रहने वाली है यहां पर कुछ साल पहले 35 साल की उम्र में जब सिनरोडा बर्फ पर स्केटिंग करने के लिए गई थीं तो वहा एक दोस्त ने उनसे पूछा की क्या वह बर्फ मे स्केटिग के साथ साथ हॅाकी खेल को आजमा सकती है. इसके बाद सिनरोड को हॅाकी खेलना इतना अच्छा लगा कि उन्होंने वासिंगटन डीसी में संस्थापक सदस्य के रूप में पहली महिला हॅाकी टीम में शामिल हो गईं।

उम्र बढ़ने के बाद भी नहीं छोड़ा जुनून

आपको बताते चलें कि, यहां पर कई लोगों ने सवाल किया कि उम्र बढ़ने पर क्यों नहीं हॉकी छोड़ा इस पर सिनरोड हॅाकी नही छोड़ना चाहती थीं इसके लिए सिनरोड़ ने कहा, "मै हमेशा से टीम में खेलने वाली उम्रदराज खिलाड़ी रहती थी. इस कारण मैं हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहती थी कि उम्रदराज महिला हॅाकी खिलाड़ी की उम्र कितनी हो सकती है। सिनरोडा ने 67 साल की उम्र में वापस से प्रिस विलियन वाइल्डकैट्स हॅाकी टीम से जुड़ने का फैसला किया. टीम के साथ सिनरोड ने 75 साल की उम्र तक हाकी खेला. वही सिनरोड ने जब दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हॅाकी खिलाड़ी की उम्र का पता किया तो वह 72 थी. हालांकि, जब तक उन्होंने इसका आवेदन करने का फैसला किया तब उनकी उम्र 80 से ऊपर थी।

Women Hockey sports news ice hockey Hockey gk general knowledge Birsha Munda Stadium Americas Guinness World Record America Hockey Championship america (Guinness World Record)
Advertisment
चैनल से जुड़ें