Advertisment

Odisha Road Accident: ओडिशा से छत्तीसगढ़ जा रही वैन पलटी, भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, 13 घायल

Odisha Road Accident: ओडिशा से छत्तीसगढ़ जा रही वैन पलटी, भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, 13 घायलOdisha Road Accident Nine people died 13 injured after a van overturned in Koraput district

author-image
Sonu Singh
Odisha Road Accident: ओडिशा से छत्तीसगढ़ जा रही वैन पलटी, भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, 13 घायल

Image Source:Twitter@ANI

Odisha Road Accident: ओडिशा में कोरापुट जिले के कोटपुट (Kotput in Koraput district) में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें आधा दर्जन से लोगों की जान चली गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, कोटपुट में वैन के पलटने (Van Overturned in Kotput) यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने और 13 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, कोरापुट के डीएम मधुसुधन मिश्रा ने बताया है, 'यात्री ओडिशा के सिंधिगुडा गांव ( Sindhiguda Village) से छत्तीसगढ़ के कुलता गांव (Kulta village in Chhattisgarh) जा रहे थे।

खबरों के अनुसार, कोटपाड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मुर्ताहांडी के पास यह दुर्घटना हुई है। हादसे का शिकार हुई वैन में छत्तीसगढ़ के करीब 30 लोग सवार थे। ये सभी किसी रिश्तेदार की शोकसभा में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि, ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण वैन पलट गई। कुल 13 घायलों में10 लोगों की हालत गंभीर है।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1356081032278147072

van overturned in Kotput Sindhiguda village Odisha to Kulta village Odisha Accident Odisha Kotput Koraput Hadsa Koraput district Koraput Chhattisgarh bansal today news Bansal News Bansal Group bansal Accident in Odisha
Advertisment
चैनल से जुड़ें