Advertisment

Odisha panchayat election: बीजद ने इतने सीटों पर दर्ज की जीत

Odisha panchayat election: बीजद ने इतने सीटों पर दर्ज की जीत odisha-panchayat-election-bjd-won-so-many-seats

author-image
Bansal Desk
Odisha panchayat election: बीजद ने इतने सीटों पर दर्ज की जीत

भुवनेश्वर। ओडिशा में पंचायत चुनाव की जारी मतणना में अब तक जिला परिषद की 300 सीट के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं जिनमें से सत्तारूढ़ बीजद ने 268 सीट पर जीत दर्ज की है।

Advertisment

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।विपक्षी भाजपा एवं कांग्रेस के खाते में महज 14-14 सीट आई हैं जबकि निर्दलीय प्रत्याशी दो सीट पर विजयी रहे हैं। शनिवार को मतगणना शुरू हुई थी जो सोमवार तक चलेगी। रविवार को 305 सीट के लिए मतगणना हो रही है जबकि बाकी 231 सीट के लिए मतों की गिनती सोमवार को होगी। राज्य में कुल 851 जिला परिषद सीट के लिए चुनाव हुए थे और एक सीट पर बिना किसी मुकाबले के प्रत्याशी विजयी हो गया था।

फिलहाल बीजू जनता दल (बीजद) 379 में 329 सीट जीत चुका है या आगे चल रहा है, भाजपा 19 सीट के साथ दूसरे और कांग्रेस 17 सीट के साथ तीसरे नंबर पर है। बीजद ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उसके प्रभाव वाले क्षेत्रों-कालाहांडी, बोलांगीर, संबलपुर, सुंदरगढ़, मयूरभंज और मल्कानगिरि में शिकस्त दी है। भाजपा ने 2017 के पंचायत चुनाव में 35 फीसद सीट जीती थीं। इस बार पांच चरणों में 16, 18, 20, 22 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव हुए थे तथा 78.6 फीसद मतदाताओं ने वोट डाला था।

otv odisha odisha tv latest odisha tv odisha poltics odisha panchayat polls odisha panchayat elections odisha panchayat election 2022 news odisha panchayat election 2022 dates odisha panchayat election 2022 odisha orissa odisha news today Odisha News odisha latest news odisha latest odisha current news odisha covid updates odisha corona update Odisha news odisha latest odisha news kanak news odisha breaking news odisha ama odisha
Advertisment
चैनल से जुड़ें