Advertisment

Vande Bharat Express 2 Odisha: ओडिशा को मिल सकती है दूसरी वंदे भारत, जानिए मंत्री वैष्णव का बयान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि ओडिशा को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी मिल सकती है।

author-image
Bansal News
Vande Bharat Express 2 Odisha: ओडिशा को मिल सकती है दूसरी वंदे भारत, जानिए मंत्री वैष्णव का बयान

पुरी। Vande Bharat Express 2 Odisha रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि ओडिशा को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी मिल सकती है। ओडिशा में पहली सेमी-हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरी-हावड़ा मार्ग पर वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाई।

Advertisment

वंदे मेट्रो शुरू करने की तैयारी

इस मौके पर पुरी रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि रेलवे, ओडिशा में वंदे मेट्रो शुरू करने की भी योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पुरी-भुवनेश्वर-कटक-आंगुल-राउरकेला मार्ग पर चल सकती है।’’ ओडिशा से राज्यसभा सदस्य वैष्णव ने कहा कि अगले साल जनवरी-फरवरी में पुरी-भुवनेश्वर-कटक में वंदे मेट्रो चलाने की योजना है।

[video width="480" height="852" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/05/xD6nfNc8_rqTqM7-.mp4"][/video]

अब ओडिशा का संपर्क कैसा होगा

रेल मंत्री ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे कि ओडिशा को एक और वंदे भारत और वंदे मेट्रो दी जाए। उन्होंने कहा कि ओडिशा में अब विश्वस्तरीय रेलवे, दूरसंचार, इंटरनेट और राजमार्ग संपर्क होगा। मोदी सरकार ने ओडिशा में रेलवे के विकास के लिए लगभग 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे के अलावा, दूरसंचार विभाग ने ओडिशा में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 5,600 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।

Advertisment

देश का नंबर एक राज्य बनाने का दावा

वैष्णव ने ओडिशा सरकार से राज्य को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए अपना सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और परियोजनाओं के लिए वन विभाग की मंजूरी में राज्य की मदद मांगी। अधिकारियों ने कहा कि 16 कोच वाली पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की सेवा 20 मई से शुरू होगी। यह लगभग साढ़े छह घंटे में 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Vande Bharat Express Odisha News indian railway bhuvneshwar
Advertisment
चैनल से जुड़ें