Advertisment

ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार व अक्षम होने के कारण सात अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भुवनेश्वर, पांच जनवरी (भाषा) भ्रष्ट और अक्षम अधिकारियों के खिलाफ अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए ओडिशा सरकार ने मंगलवार को अपने सात अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्त दे दी। इसमें उपमहानिरीक्षक (कारगार) स्तर का भी एक अधिकारी शामिल है।

Advertisment

सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अक्षमता के खिलाफ राज्य सरकार की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत की गई है।

उन्होंने बताया कि जिन सात अधिकारियों को दंडित किया गया है, उनमें एक कमांडेंट, एक उप कमांडेंट, एक डीएसपी, एक सीडीपीओ और दो खनन अधिकारी हैं।

सूत्रों ने बताया कि इसके साथ ही एक साल में 104 अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा चुकी है।

Advertisment

उन्होंने बताया कि संबंधित डीआईजी (कारागार) स्तर के अधिकारी ने जेल वार्डर चयन समिति के प्रमुख के तौर पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और चयन प्रक्रिया में उन्होंने अनियमितता की। इसके अलावा उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। उनकी ईमानदारी भी सवालों के घेरे में हैं। इसलिए उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है।

ओडिशा विशेष सशस्त्र पुलिस (ओएसएपी) के कमांडेंट को अपने मातहतों के साथ बदसलूकी करने और हमला करने के आरोप में नौकरी से निलंबित किया गया था। उनपर शराब पीने और अक्षम पुलिस कर्मी होने का भी आरोप है।

डीएसपी को उनके खिलाफ दो दीवानी मामले दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया था, जबकि ओएसएपी के उप कमांडेंट पर जंगल से लकड़ी चुराने का आरोप है। उनपर अपने मातहतों की मदद से सरकारी गाड़ियों में लकड़ी ले जाने का भी आरोप है।

Advertisment

निलंबित बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कोरापुट जिले में काम कर रहे थे। उनके खिलाफ सतर्कता विभाग ने दो मामले दर्ज किए थे।

खनन विभाग के दो कनिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्त दी गई है, क्योंकि उनके खिलाफ सतर्कता विभाग ने मामले दर्ज किए थे।

इससे पहले 30 दिसंबर को राज्य सरकार ने छह अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी थी।

Advertisment

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें