Advertisment

Odisha Big Breaking: सनकी पति ने पत्नी समेत ससुराल वालों पर फेंका तेजाब ! 4 लोग झुलसे

ओडिशा के बालेश्वर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दो महिलाएं और दो बच्चे झुलस गए।

author-image
Bansal News
Odisha Big Breaking: सनकी पति ने पत्नी समेत ससुराल वालों पर फेंका तेजाब ! 4 लोग झुलसे

बालेश्वर।  Odisha Big Breaking ओडिशा के बालेश्वर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दो महिलाएं और दो बच्चे झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार को सदर पुलिस थाने के विमपुरा गांव में उस समय हुई, जब एक व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी को नीलागिरि इलाके के संतारागादिया स्थित अपने घर ले जाने के लिए अपनी ससुराल आया।

Advertisment

जानिए पुलिस ने क्या दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि महिला ने जब उसके साथ जाने से इनकार कर दिया जो उसने उस पर तेजाब फेंक दिया और महिला को बचाने आई उसकी बड़ी बहन भी इस दौरान झुलस गई। उसने बताया कि महिला की बड़ी बहन का बेटा और बेटी भी इस हमले में झुलस गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया। चारों घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बच्चों और उनकी मां की हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन आरोपी की दूसरी पत्नी की हालत गंभीर है और उसे कटक स्थित एससीबी चिकित्सकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल में रेफर किया गया है। बालेश्वर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया कि आरोपी की पहचान चंदन राणा के रूप में की गई है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

आरोपी ने महिला से रचाया था ब्याह

आरोपी ने मात्र डेढ़ महीने पहले पीड़ित महिला से विवाह किया था और वह उसे शादी के बाद अपने गांव ले गया था, लेकिन पीड़िता को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद वह वहां से भाग आई। महिला के भाई जागेश मंडल ने बताया कि राणा ने उसकी बहन से विवाह करते समय अपने पहले से शादीशुदा होने की बात नहीं बताई थी। राणा एक सुनार की दुकान पर काम करता है और पुलिस को संदेह है कि उसने अपराध में जिस तेजाब का इस्तेमाल किया था, वह उसने संभवत: दुकान से लिया था।

Odisha Big Breaking Odisha Crime
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें