Advertisment

Author Gita Mehta Died: ओडिशा CM नवीन पटनायक की बड़ी बहन गीता मेहता का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन गीता मेहता का वृद्धावस्था के रोगों के चलते शनिवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

author-image
Bansal news
Author Gita Mehta Died: ओडिशा CM नवीन पटनायक की बड़ी बहन गीता मेहता का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

भुवनेश्वर। प्रख्यात लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन गीता मेहता का वृद्धावस्था के रोगों के चलते शनिवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं और परिवार में उनका बेटा है। उनके पति एवं प्रकाशक सोनी मेहता का पहले ही निधन हो चुका है। प्रख्यात लेखिका, वृत्तचित्र फिल्म निर्माता और पत्रकार गीता मेहता मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कारोबारी प्रेम पटनायक की बड़ी बहन थीं। उनका 1943 में दिल्ली में बीजू पटनायक और ज्ञान पटनायक के घर जन्म हुआ था।

Advertisment

उन्होंने भारत तथा ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। सूत्रों ने बताया कि मेहता अपने छोटे भाई नवीन पटनायक के काफी करीब थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं प्रख्यात लेखिका गीता मेहता जी के निधन से दुखी हूं।

वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं जिन्हें उनकी बुद्धिमत्ता तथा फिल्म निर्माण के साथ ही लेखन के प्रति जुनून के लिए जाना जाता था। वह प्रकृति और जल संरक्षण के प्रति भी जुनूनी थीं। दुख की इस घड़ी में नवीन पटनायक और पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’ ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने भी गीता मेहता के निधन पर शोक जताया है।

ये भी पढ़ें:

MP Weather Update: एमपी में बारिश का कहर, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

Advertisment

Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में मानसून का सिस्टम हुआ कमजोर, जानें अगले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: दिल्ली से लेकर MP तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

PM Modi Birthday: 73 साल के हुए PM Modi, जानें यहां पिछले 5 वर्षों में कैसे मनाया अपना जन्मदिन

Advertisment

Aaj Ka Panchang: कन्या में सूर्य का प्रवेश, पहले से विराजे चंद्रमा, ये बना रहे हैं शुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का शुभ मुहूर्त

Odisha naveen patnaik narenda modi Naveen Patnaik Gita Mehta Naveen Patnaik Sister Death Naveen Patnaik Sister Demise
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें