Advertisment

Odisha CHSE 12th Result 2023: ओडिशा बोर्ड ने इन संकायों के नतीजे किए घोषित, जाने कितना रहा पास प्रतिशत

ओडिशा में उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) ने बुधवार को ओडिशा बोर्ड के 12वीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

author-image
Bansal News
Odisha CHSE 12th Result 2023: ओडिशा बोर्ड ने इन संकायों के नतीजे किए घोषित, जाने कितना रहा पास प्रतिशत

भुवनेश्वर। Odisha CHSE 12th Result 2023 ओडिशा में उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) ने बुधवार को ओडिशा बोर्ड के 12वीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री सुदाम मरांडी ने विभाग सचिव और उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई), ओडिशा के अधिकारियों की उपस्थिति में परिणाम की घोषणा की।

Advertisment

जानिए इस साल कितना रहा रिजल्ट

उनके मुताबिक, इस वर्ष विज्ञान संकाय में 84.93 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। हालांकि, इस वर्ष के नतीजे पिछले वर्ष की तुलना में 9.19 फीसदी कम हैं। पिछली बार विज्ञान संकाय में 94.12 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, वाणिज्य संकाय में 81.12 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए जो पिछले वर्ष की तुलना में कम था। पिछले साल इस संकाय में 89.20 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे।

लड़कों से बेहतर निकली लड़कियां

शिक्षा ने मंत्री ने बताया कि इस वर्ष घोषित नतीजों में लड़कियों ने दोनों संकायों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि कला और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष लगभग साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं विभिन्न संकायों के तहत परीक्षा में शामिल हुए थे।

Odisha News Odisha CHSE 12th Result 2023 BOARD RESULT
Advertisment
चैनल से जुड़ें