Advertisment

ODI Team Rankings: भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा, पाकिस्तान नंबर एक से खिसका

ODI Team Rankings: एशिया कप फाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि....

author-image
Bansal News
ODI Team Rankings: भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा, पाकिस्तान नंबर एक से खिसका

ODI Team Rankings: एशिया कप फाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि टूर्नामेंट से बाहर हुए पाकिस्तान ने टॉप रैंकिंग गंवा दी है।

Advertisment

पाक तीसरे नंबर पर

छह बार की चैंपियन श्रीलंका ने सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर रिकार्ड 13वीं बार एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बनाई।

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच मेंडिस (91) और चरिथ असलंका (नाबाद 49) ने शानदार पारियां खेलकर मेजबान पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर किया। फाइनल में गत चैंपियन श्रीलंका का सामना रविवार को रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम से होगा।

ऑस्ट्रेलिया पहुंची टॉप पर

इसी के बाद एशिया कप फाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि टूर्नामेंट से बाहर हुए पाकिस्तान ने टॉप रैंकिंग गंवा दी है। पाकिस्तान अब टॉप रैंकिंग गँवाकर तीसरे स्थान पर पहुँच गई है और ऑस्ट्रेलिया अब टॉप पर आ चुकी है।

Advertisment

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम सुपर फोर मुकाबले में आखिरी गेंद पर श्रीलंका से हार गई। लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही वह आईसीसी रैंकिंग में दो पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई।

22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया वनडे दौरा

भारत (116) से दो अंक ऊपर आस्ट्रेलिया अब शीर्ष पर है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला विश्व कप से पहले 22 सितंबर से शुरू होगी। दोनों की टक्कर विश्व कप में आठ अक्टूबर को चेन्नई में होगी। भारत और श्रीलंका रविवार को एशिया कप फाइनल खेलेंगे।

एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी जो की 19 नवंबर तक चलेगा। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच 14 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

World Cup 2023: नसीम अभी भी चोटिल, वर्ल्ड कप में शुरुआती मैचों के लिए उनकी उपलब्धता पर संदेह

पढ़ाई में मन लगाने के लिए एक बार जरूर पढ़ें ये 15 Motivational Quotes, बदल जाएगी जिदंगी

Asia Cup 2023: फाइनल से पहले श्रीलंका की परेशानी बढ़ी, तीक्षणा हुए चोटिल

Advertisment

MP News: लगातार हो रही बारिश की वजह से सिवनी के स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी

CG NEWS : 55 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके अरविंद नेताम, जानें कांग्रेस-बीजेपी को कितना होगा नुकसान?

icc odi rankings, odi team rankings, indian cricket team, pcb, pakistan cricket team, australia cricket team, pakistan vs sri lanka, ind vs sl, asia cup 2023, world cup 2023

Advertisment
world cup 2023 pcb Pakistan Vs Sri Lanka Pakistan cricket team odi team rankings indian cricket team ind vs sl icc odi rankings Australia Cricket Team asia cup 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें