Advertisment

October Grah Gochar 2023: अक्टूबर में ये ग्रह मचाएंगे उठा-पटक, इन 6 ग्रहों की बदलेगी चाल

October Grah Gochar 2023: अक्टूबर में ये ग्रह मचाएंगे उठा-पटक, इन 6 ग्रहों की बदलेगी चाल,सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल करेंगे गोचर

author-image
Preeti Dwivedi
October Grah Gochar 2023: अक्टूबर में ये ग्रह मचाएंगे उठा-पटक,  इन 6 ग्रहों की बदलेगी चाल

October Grah Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर माह कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने वाला है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह की उथल पुथल मच सकती है। बता दें कि इस माह सूर्य, शुक्र, राहु, केतु, से लेकर बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिषविदों की मानें, तो ग्रहों की ऐसी चाल अक्टूबर माह में कुछ राशियों को विशेष लाभ दे सकती है। आइए जानते हैं कि अक्टूबर माह में कब कौन से ग्रह कर रहे हैं प्रवेश, साथ ही किन राशियों को मिलेगा लाभ।

Advertisment

अक्टूबर माह में कब कौन से ग्रह कर रहे हैं प्रवेश

बुध का तुला राशि में गोचर (Budh Transit In Tula)

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्धि का कारक और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 19 अक्टूबर कन्या राशि से तुला में प्रवेश करेंगे।

शुक्र का सिंह राशि में गोचर (Shukra Transit In Leo)

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार दैत्यों के गुरु शुक्र 02 अक्टूबर 2023 की रात 12:43 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान में शुक्र कर्क राशि में मार्गी चाल रहे हैं।

मंगल का तुला राशि में गोचर (Mangal Transit In Tula)

ग्रहों के योद्धा और सेनापति मंगल 03 अक्टूबर 2023 की शाम 05:12 मिनट पर तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।

Advertisment

सूर्य का तुला राशि में गोचर (Surya Transit In Tula)

हर महीने की तरह सूर्य एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों में प्रमुख ग्रह माना जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य 18 अक्टूबर की 01:18 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

राहु का मीन राशि में गोचर (Rahu Transit In Meen)

अक्टूबर माह काफी खास है, क्योंकि इसी माह पापी ग्रह राहु वक्री चाल चलते हुए 30 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर मंगल की राशि मेष राशि से निकलकर देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे।

केतु का कन्या राशि में गोचर (Ketu Transit In Kanya)

राहु के अलावा केतु भी राहु परिवर्तन कर रहे हैं। केतु करीब डेढ़ साल बाद 30 अक्टूबर, 2023 की दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर शुक्र ग्रह की राशि तुला में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में पहले से ही सूर्य और बुध ग्रह विराजमान है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

Budh Gochar 2023: दो दिन बाद बुध करेंगे अपनी उच्च राशि में प्रवेश, इन जातकों की बढ़ेंगी शक्तियां

October School Holiday 2023: अक्टूबर में बच्चों की बल्ले-बल्ले, आएगी छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, ये रही लिस्ट

Aaj ka Rashifal: आज है द्विपुष्कर योग, इस राशि के जातक कर सकते हैं नया निवेश, होगी कार्यसिद्धि, जानें अपना राशिफल

Advertisment

Red Iron Planet: देखने पर लगता है आग सा धधकता हुआ गोला ये ग्रह, जानिए धरती से कितना है अलग

Pandit Dhirendra Shastri: भोपाल में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा कल से,आज निकलेगी शोभायात्रा, तीन दिन तक ये रूट्स रहेंगे डायवर्ट

October Grah Gochar 2023, October Grah Gochar 2023 in hindi, planetry changes in oct, astrology, jyotish, bansal news, अक्टूबर में ये ग्रह मचाएंगे उठा-पटक, इन 6 ग्रहों की बदलेगी चाल

Bansal News Astrology jyotish October Grah Gochar 2023 October Grah Gochar 2023 in hindi planetry changes in oct
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें