Advertisment

Bank Holidays October 2025: कब-कब बंद रहेंगे बैंक? अक्टूबर 2025 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

October Bank Holidays: अगर आप अक्टूबर 2025 में बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले बैंक हॉलिडेज की लिस्ट देख लेना जरूरी है।

author-image
anjali pandey
Bank Holidays October 2025: कब-कब बंद रहेंगे बैंक? अक्टूबर 2025 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

October Bank Holidays: अगर आप अक्टूबर 2025 में बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले बैंक हॉलिडेज की लिस्ट देख लेना जरूरी है। छुट्टियों के कारण आम ग्राहक, व्यापारी और कारोबारी वर्ग लेन-देन में परेशानी का सामना कर सकते हैं, खासकर वे जो रोजाना नकद जमा या निकासी करते हैं। तो देरी किस बात की हम आपको बताते हैं की अक्टूबर में कब बैंक बंद रहेगी।

Advertisment

हालांकि, छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा होता है। इस साल गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व अक्टूबर में हैं, इसलिए कई दिन बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर 2025 में बैंक हॉलिडेज क्यों जानना जरूरी है?

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) हर महीने की बैंक हॉलिडेज़ की घोषणा करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्यवार त्योहार और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल होती हैं। अक्टूबर 2025 में अलग-अलग राज्यों में स्थानीय और राष्ट्रीय त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें :Aaj ka Rashifal: सिंह को हो सकती है आर्थिक परेशानी, कन्या की लवलाइफ होगी खास, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Advertisment

अक्टूबर 2025 बैंक हॉलिडेज़ की लिस्ट

[caption id="attachment_906021" align="alignnone" width="1039"]publive-image अक्टूबर 2025 बैंक हॉलिडेज़ की लिस्ट[/caption]

1 अक्टूबर 2025

कारण: दशहरा (महानवमी/विजयदशमी), आयुध पूजा, दुर्गा पूजा (दसवीं)

कहाँ बैंक बंद रहेंगे: बिहार, झारखंड, यूपी, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, मेघालय

2 अक्टूबर 2025

कारण: महात्मा गांधी जयंती और दशहरा

कहाँ बैंक बंद रहेंगे: पूरे देश में (राष्ट्रीय अवकाश)

20 अक्टूबर 2025

कारण: दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा

कहाँ बैंक बंद रहेंगे: त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, यूपी, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश

Advertisment
21 अक्टूबर 2025

कारण: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली, गोवर्धन पूजा

कहाँ बैंक बंद रहेंगे: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर

22 अक्टूबर 2025

कारण: दिवाली, विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा, लक्ष्मी पूजा

कहाँ बैंक बंद रहेंगे: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, यूपी, बिहार

Advertisment
23 अक्टूबर 2025

कारण: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, भ्रातृ द्वितीया, निंगोल चक्कौबा

कहाँ बैंक बंद रहेंगे: बिहार, गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, यूपी, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश

27 अक्टूबर 2025

कारण: छठ पूजा (सायंकालीन अर्घ्य)

कहाँ बैंक बंद रहेंगे: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल

28 अक्टूबर 2025

कारण: छठ पूजा (प्रातःकालीन अर्घ्य)

कहाँ बैंक बंद रहेंगे: बिहार, झारखंड

नियमित साप्ताहिक छुट्टियां

हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं।

हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक की छुट्टी होती है।

अक्टूबर 2025 में त्योहारों के कारण से बैंक हॉलिडेज ज्यादा हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से ही अपने कैश और बैंकिंग जरूरतों का इंतजाम कर लें। अगर बैंकिंग का काम तुरंत करना हो, तो डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है।

ये भी पढ़ें : DA Hike; दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को पीएम मोदी का दिवाली गिफ्ट, 3 फीसदी बढ़ गया महंगाई भत्ता

Advertisment
state-wise bank holidays rbi bank holidays India bank holidays list Gandhi Jayanti bank holiday dussehra bank holiday diwali bank holiday digital banking tips Chhath Puja bank holiday Bank Holidays October 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें