Advertisment

Oct 3 Daily Horoscope 2021 : वृष वालों को रखना होगा वाणी पर संयम, सिंह को मिल सकता है विरोधियों से सहयोग

Oct 3 Daily Horoscope 2021 : वृष वालों को रखना होगा वाणी पर संयम, सिंह को मिल सकता है विरोधियों से सहयोग Oct 3 Daily Horoscope 2021: Taurus people will have to keep restraint on speech, Leo can get cooperation from opponents

author-image
Preeti Dwivedi
Oct 3 Daily Horoscope 2021 : वृष वालों को रखना होगा वाणी पर संयम, सिंह को मिल सकता है विरोधियों से सहयोग

नई दिल्ली। रविवार का दिन वृष राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहा है। तो वहीं सिंह राशि के जातकों को विरोधियों से सहयोग मिल सकता है। आइए पंडित रामगोविन्द शास्त्री से जानते हैं बाकी राशियों का हाल।

Advertisment

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए परिणाम मिले—जुले रहेंगे। घर के कामों में समय बीतेगा। खुद के द्वारा लिए गए फैसलों पर ध्यान देना होगा। दोस्तों की मदद मिलेगी। जीवन में उतार—चढ़ाव आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष राशि —
वृष राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम में परिश्रम से सफलता मिलेगी। पैत्रिक संपत्ति प्राप्त हो सकती है।

Advertisment

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को काम टालने की आदत को सुधारना होगा। आपके द्वारा तय किए गए लक्ष्य पूरे हो सकेंगे। काम को लेकर आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। अपनी कार्ययोजनाओं को लेकर परिवार से विमार—विमर्श कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा बीतेगा।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों को विवाद से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। आपको विरोधियों से सहयोग मिल सकता है। अपनी योजनाएं किसी से सांझा न करें।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातक नए विचारों से भरे रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में रहने वाले विवाह के सूत्र में बंध सकते हैं।

Advertisment

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर आप बेचैनी महसूस करेंगे। दंपत्तियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों के लिए जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। व्यवसाय के लिए बना रही योजनाएं किसी के साथ सांझा न करें। आपको आज सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धैर्य के साथ समय बीतेगा। किसी काम को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। इन्हें गति मिलेगी। ज्यादा खाने की आदत आपको बीमार कर सकती है।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आपको अपने घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बीतने वाला है।

मीन राशि —
मीन राशि के जातक यदि कोई कार्य साझेदारी में करते हैं तो उन्हें पूरा कर लें। भाइयों का सहयोग मिल सकता है। मानसिक रूप से आज आप कर कार्य को बखूबी कर पाएंगे।

daily horoscope dharam news Astrology Today Astrology Today In Hindi 12 ke rashivar upaye aaj kiski karen pooja dhanu Dharam jyotish dhyan kanya kark kumbh kya karen is din makar meen mesh mithun singh tula vrash vrashchik कन्या कर्क कुंभ तुला धनु मकर मिथुन मीन मेष वृश्चिक वृष सिंह bansal dharam news 3 Oct ka rashifal Oct 3 Daily Horoscope 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें