Advertisment

OBC Reservation: नीट पीजी काउंसलिंग में 27% आरक्षण न देने पर मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस

OBC Reservation: नीट पीजी काउंसलिंग में 27% आरक्षण न देने पर मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस obc-reservation-notice-to-madhya-pradesh-government-for-not-giving-27-reservation-in-neet-pg-counseling

author-image
Bansal news
OBC Reservation: नीट पीजी काउंसलिंग में 27% आरक्षण न देने पर मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस

भोपाल। नीट पीजी काउंसलिंग में ओबीसी 27% आरक्षण मामले में हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि वह ओबीसी को 27% आरक्षण क्यों नहीं देना चाहती है। मेडिकल में नियम के अनुसार आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा है। दरअसल नीट यूजी काउंसिल में ओबीसी को 27% आरक्षण के हिसाब से दाखिल का प्रावधान है। इसके बाद भी नीट यूजी काउंसिल में ओबीसी के छात्रों को 14% के हिसाब से दाखिल दिया जा रहा है।

Advertisment

उमा कहार के द्वारा दायर याचिका में हाईकोर्ट ने दिया नोटिस
हाईकोर्ट में यह मामला याचिकाकर्ता उमा कहार की ओर से दायर किया गया है,जिसमें कहा गया है कि वह ओबीसी वर्ग में आती है तथा मेडीकल में प्रवेश लेकर डॉक्टर बनना चाहती है। ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण लागू न करने के कारण वह प्रवेश नहीं ले पा रही है।

हाईकोर्ट भोपाल नीट पीजी काउंसलिंग ध्यप्रदेश सरकार को नोटिस आरक्षण OBC Reservation Issue Notice to the Government of Madhya Pradesh neet pg counseling High Court
Advertisment
चैनल से जुड़ें