Advertisment

NZ vs SL: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच में क्या बारिश बनेगी अड़चन, कैसी रहेगी टीम और रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

NZ vs SL: शुरूआती शानदार प्रदर्शन के बाद वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का अभियान मंद पड़ गया और अब श्रीलंका के खिलाफ ‘करो या मरो’...

author-image
Bansal News
NZ vs SL: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच में क्या बारिश बनेगी अड़चन, कैसी रहेगी टीम और रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

NZ vs SL: शुरूआती शानदार प्रदर्शन के बाद वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का अभियान मंद पड़ गया और अब श्रीलंका के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मुकाबले में उन्हें हर हालत में लय फिर हासिल करनी होगी।

Advertisment

NZ के लिए बारिश सबसे बड़ा खतरा

न्यूजीलैंड के आखिरी लीग मैच पर बारिश का भी खतरा है। न्यूजीलैंड के 8 पॉइंट्स है और उन्हें पता है कि हार या बारिश से मैच रद्द होने की दशा में वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। इस समय न्यूजीलैंड टेबल में चौथे स्थान पर है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के भी 8 अंक हैं। पाकिस्तान का रनरेट +0.036 है जबकि अफगानिस्तान का -0.338 है। इन दोनों के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है बशर्ते पाकिस्तान आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड को या अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका को हरा दे।

NZको ये मैच जीतना जरूरी

ऐसे में न्यूजीलैंड को विशाल अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिसका रनरेट इस समय +0.398 है। न्यूजीलैंड के लिये हालात बहुत अच्छे नहीं है और सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिये उसे हर हालत में जीतना है।

Advertisment

इंग्लैंड की तरह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को छोड़कर बाकी मैचों में नाकाम नहीं रहे लेकिन गेंदबाज जरूरत के समय चल नहीं सके।

गेंदबाजों को करना होगा बेहतर

इसी मैदान पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 400 रन बनाये थे लेकिन पाकिस्तान के फखर जमां के आगे उसके गेंदबाज चल नहीं सके। कठिन हालात में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लय खो दी है। यहां तक कि ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी जैसे अनुभवी गेंदबाजों के पास भी प्लान बी नहीं था।

बायें हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनेर ने अकेले किला लड़ाने की कोशिश की है। अनियमित स्पिनर ग्लेन फिलिप्स पर निर्भरता भी पाकिस्तान के खिलाफ उजागर हो गई। बीच के और आखिरी ओवरों में कीवी गेंदबाज दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ इसमें सुधार करना होगा।

Advertisment

चोट से नहीं उभर सकी NZ टीम

विश्व कप 2019 की उपविजेता कीवी टीम के प्रदर्शन पर प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों का असर रहा है। कप्तान केन विलियमसन, जिम्मी नीशाम, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्युसन जैसे खिलाड़ी चोट के कारण नहीं खेल सके।

विलियमसन ने अभी तक दो ही मैच खेले हैं और अंगूठे की चोट के बावजूद उन्होंने दो अर्धशतक जमाये। उनकी गैर मौजूदगी में न्यूजीलैंड ने लगातार 4 मैच गंवाये।

SLके सामने सम्मान की लड़ाई!

रचिन रविंद्र ने काफी रन बनाये हैं और श्रीलंका के खिलाफ भी उन्हें इस लय को कायम रखना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शतक जमाने के बाद डेवोन कोंवे नहीं चल सके। वह 30-40 के स्कोर को बड़ी पारियों में नहीं बदल पाये।

Advertisment

दूसरी ओर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी श्रीलंकाई टीम के पास पाथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा जैसे बल्लेबाज हैं। उसे भी अहम खिलाड़ियों की चोटों ने प्रभावित किया है। अब वह इस मैच में जीत के साथ सम्मानपूर्वक विदा लेने के इरादे से उतरेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:        

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान),  डेवोन कॉनवे, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी।

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दुशमंत चमीरा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षणा, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने। मैच का समय: दोपहर 2 बजे से।

Advertisment

ये भी पढ़ें:    

Poco C65: पोको C65, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 18W फास्ट चार्जिंग और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत बस इतनी

Indore Patna Train: बिहार और यूपी वालों के लिए खुशखबरी, महू और पटना के बीच चलेगी दीपावली स्पेशल ट्रेन

Beauty Tips: घर पर ही कर रहीं हैं अपना ब्राइडल मेकअप, तो ये टिप्स आएंगी काम

Advertisment

Dhanteras 2023 Jhadoo Vastu Tips: धनतेरस पर खरीदी नई झाड़ू का क्या करना चाहिए, क्या कहता है ज्योतिष

CG Election Phase 1 Update: पहले चरण की 10 सीटों पर मतदान खत्म, नक्सल प्रभावित इलाकों में दिखा मतदाताओं का जुनून

world cup 2023, icc world cup 2023, nz vs sl, sl vs nz, sri lanka vs new zealand, new zealand vs sri lanka

world cup 2023 Will Young Trent Boult Tom Latham tim southee sri lanka vs new zealand sl vs nz Sadira Samarawickrama Rachin Ravindra Pathum Nissanka nz vs sl mitchell santner mark chapman Mahesh Teekshana Lockie Ferguson and Matt Henry. Kusal Perera kusal mendis Kasun Rajitha James Neesham Ish Sodhi icc world cup 2023 glenn phillips Dushmantha Chameera Dushan Hemantha Dunith Velalej Dimuth Karunaratne Dilshan Madushanka Dhananjay de Silva Devon Conway Daryl Mitchell Charith Asalanka chamika karunaratne Angelo Mathews "new zealand vs sri lanka
Advertisment
चैनल से जुड़ें