Nyay Yatra: CG में दो दिन विश्राम के बाद फिर शुरू हुई न्‍याय यात्रा, दो किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे राहुल

Nyay Yatra: CG में दो दिन विश्राम के बाद फिर शुरू हुई न्‍याय यात्रा, दो किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे राहुल

Nyay Yatra: CG में दो दिन विश्राम के बाद फिर शुरू हुई न्‍याय यात्रा, दो किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे राहुल

   हाइलाइट्स

  • चार दिनी न्‍याय यात्रा के साथ छत्‍तीसगढ़ भ्रमण पर राहुल गांधी
  • छत्‍तीसगढ़ से झारखंड में प्रवेश करेगी राहुल की न्‍याय यात्रा
  • 14 स्‍थानों पर नुक्‍कड़ सभा को संबोधित करेंगे राहुल

रायगढ़। Nyay Yatra: छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दर्रामुडा में दो दिनों के विश्राम के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा आज यानी 11 फरवरी 2024 को फिर से शुरू हुई।

न्‍याय यात्रा आज करीब दो किलोमीटर का सफर तय करेगी। जिसमें राहुल गांधी दो किमी पैदल यात्रा करेंगे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1756548877442809864

छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा (Nyay Yatra) 8 फरवरी को पहुंची थी। इसके बाद यात्रा को दो दिन 9 और 10 फरवरी को विश्राम दिया गया था।

इस दौरान राहुल गांधी दिल्‍ली दौरे पर थे। आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी वापस यात्रा में शामिल हुए।

आज छत्‍तीसगढ़ में फिर से शुरू होने वाली यात्रा का दो किमी के अंदर करीब 14 से अधिक स्‍थानों पर स्‍वागत किया जाएगा।

संबंधित खबर:ICC U19 World Cup Final: इतिहास रचने से एक कदम दूर, खिताबी जीत के लक्ष्य के साथ उतरेगा भारत

   14 फरवरी तक रहेगी न्‍याय यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्‍याय यात्रा (Nyay Yatra) छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में 14 फरवरी तक रहेगी।

8 फरवरी को न्‍याय यात्रा ओडिशा में भ्रमण कर छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंची है। जहां दर्रामुडा में नाइट हाल्ट था।

यहां से यात्रा की फिर से छत्‍तीसगढ़ भ्रमण की शुरुआत हुई है। न्‍याय यात्रा छत्‍तीसगढ़ में 14 फरवरी तक करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

   यह रहेगा रूट

जानकारी के मुताबिक न्याय यात्रा (Nyay Yatra) रायगढ़ से फिर शुरू होकर खरसिया से सक्ति होते हुए कोरबा पहुंचेगी।

कोरबा के भैस्मा में 11 फरवरी को रात्रि विश्राम कर कटघोरा होते हुए तारा (सूरजपुर) जाएगी। जिसके बाद तारा से अंबिकापुर होते हुए बलरामपुर जाएगी।

झींगो, बलरामपुर में 13 को रात्रि विश्राम कर यात्रा 14 को बलरामपुर रामानुजनागंज होते हुए गढ़वा, झारखंड जाएगी।

संबंधित खबर:CG PSC Exam 2024: आज CG के 28 जिलों में होगी PSC की प्रारंभिक परीक्षा, 242 पदों के लिए डेढ़ लाख उम्‍मीदवार देंगे एग्जाम

   दिल्‍ली में हुई बैठक में शामिल हुए राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Nyay Yatra) रायगढ़ 8 फरवरी को पहुंची थी। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली में आवश्यक बैठक में शामिल हुए।

दो दिनों तक दिल्‍ली में बैठक होने के बाद आज विश्राम स्थल से बस के द्वारा राहुल गांधी की यात्रा शुरू हुई। सुबह 10 बजे गांधी प्रतिमा श्याम टाकीज चौक से

शहर में पद यात्रा शुरू होगी। यात्रा बस के द्वारा ढिमरापुर गोरखा भगवानपुर जिंदल प्लांट होते हुए खरसिया मार्ग में आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article