Advertisment

UP में हैरान करने वाला मामला: एक शख्स के पेट से निकले नट-बोल्ट, चौंक गए डॉक्टर, जानें फिर क्या हुआ?

Peasant Stomach Nut Bold: UP में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स के पेट से ऑपरेशन कर निकाले गए नट-बोल्ट, चौंक गए डॉक्टर

author-image
BP Shrivastava
Peasant Stomach Nut Bold

Peasant Stomach Nut Bold: अम्बेडकरनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस पर एक बार किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था। एक युवक के पेट से निकले लोहे के रिंच और नट बोल्ट। सोमवार को जिला अस्पताल में एक मरीज का ऑपरेशन किया गया, तो उस मरीज के पेट से एक दो नहीं बल्कि लोहे के 10 इंस्ट्रूमेंट मिले हैं। जिसमें रिंच और नट बोल्ट शामिल है। फिलहाल, डॉक्टर के अनुसार मरीज की हालत अब ठीक है।

Advertisment

पेट में दर्द से परेशान था पेसेंट

अम्बेडकरनगर जिला अस्पताल में बीते शुक्रवार को एक मरीज को उसके परिजन पेट में दर्द होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया और बताया कि इसने कुछ खा लिया है तो डॉक्टर ने इसका एक्सरे और फिर सिटी स्कैन कराया। जिसमें उसके पेट में रिंच और नट बोल्ट जैसा कुछ दिखाई दिया। जिसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन की तैयारी शुरू की।

ऑपरेशन से निकले नट-बोल्ट

आज यानी सोमवार, 27 जनवरी को उस मरीज का जिला अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। जिसमें उसके पेट से रिंच और नट बोल्ट निकाला गया। ऑपरेशन करने वाले जिला अस्पताल के डॉ. विपिन वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब ठीक है। उन्होंने बताया कि साइकोलॉजिकल बीमारी के कारण कभी-कभी मरीज मिट्टी खाता रहता है। प्लास्टिक की चीजें रेगुलर खाता रहता है। लोहे की चीजें खाने लगता है। कभी-कभी अपने शरीर के बाल नोच कर खाता है। इसे ट्राइकोबेजार कहते हैं। आज सफलता पूर्वक ऑपरेशन करके उसके पेट से 6 से 7 रिंच और 3 से 4 नट बोल्ट निकाले गए हैं। पेसेंट की स्थिति अब ठीक है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन महाकाल दर्शन धोखाधड़ी: पुलिस ने 4 फरार आरोपियों पर घोषित किया 10 हजार रुपए का इनाम, इनमें 2 मीडियाकर्मी भी

Advertisment

मरीज के पिता ने बताई परेशानी

मरीज के पिता ने बताया कि कोलकाता गया था। वहां से लौटा तो उसकी तबियत खराब हो गई। पहले कई जगह प्राइवेट में दिखाया, तो वहां डॉक्टर ने बताया कि पेट में लोहे की वस्तुएं हैं। तो हमें विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे डॉक्टर ने कहा कि इसे लखनऊ ले जाइए, लेकिन बाद में यहां आए और इन्होंने टेस्ट के बाद ऑपरेशन किया।

Saas Bahu Kidney Donation UP:कौशांबी में सास ने बहू को दी नई जिंदगी, डोनेट की किडनी, परिवार में नहीं मिला था कोई मैच

Saas Bahu Kidney Donation UP: अक्सर सास बहू के बीच तकरार की बातें आपने सुनी होंगी, लेकिन कौशांबी में एक ऐसा वाकया हुआ जो समाज के लिए एक उदाहरण है। दरअसल, कौशांबी के यशोदा हॉस्पिटल में मेरठ की रहने वाली 60 साल की पुष्पा देवी ने अपनी बहू रानी देवी को किडनी देकर उसकी जान बचाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment

UP News Lucknow news Ambedkar Nagar Peasant Stomach Nut Bold
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें