Advertisment

Numerology: इन मूलांक वालों के लिए बेहद ख़ास है नवंबर का महीना, मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, दूर होंगे दुख-दर्द

Numerology: 9 मूलांक में से चार मूलांक वालों के लिए नवंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। इनके हर काम पूरे होंगे। इन्हें बड़ी ख़ुशी मिलेगी।

author-image
Preeti Dwivedi
Numerology: इन मूलांक वालों के लिए बेहद ख़ास है नवंबर का महीना, मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, दूर होंगे दुख-दर्द

Mulank Numerology: नवंबर का महीना शुरू हो गया है। हर कोई चाहता है कि नया महीना उनके लिए कुछ खास लेकर आए। ऐसे में यदि आप कुंडली देखना नहीं जानते तो अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) में बेहद आसान तरीके से अपने मूलांक (Mulank) के जरिए अपना मासिक भविष्य फल जान सकते हैं। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य के अनुसार नवंबर का महीना (November ka Mahina)  किस मूलांक वालों के लिए खास होने वाला है।

Advertisment

कैसे निकालते हैं मूलांक

अंक ज्योतिष के अनुसार आप अपने मूलांक के आधार पर अपना भविष्यफल देख सकते हैं। जिस महीने की जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होता है उन तिथियों को आपस में जोड़ने पर आपका मूलांक निकल आता है।

तो वहीं जब जन्म तारीख की तिथि, महीना और साल के अंकों को आपस में जोड़ दिया जाता है तो वह भाग्यांक बन जाता है। मान लीजिए महीने के 5, 14 और 23 तारीख को किसी का जन्म हुआ है तो उसका मूलांक 5 होगा। जानते हैं मूलांक के आधार पर ये महीना आपके लिए कैसा बीतने वाला है।

नवंबर महीने की 4 लकी राशियां

मूलांक 1

यदि आपका मूलांक 1 है तो ये महीना आपके लिए बेहद लकी रहने वाला है। इस महीने बहुत सी चीजें आपके अनुकूल होने वाली हैं। इस महीने आपका मान-सम्मान तो बढ़ेगा ही साथ ही साथ लोग आपके काम की सराहना भी करेंगे। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आप पहले से अधिक मजबूत रहेंगे। आफिस में अधिकारियों से भी व्यवहार अच्छे होंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो लाभ मिलेगा।

Advertisment

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों के लिए ये महीना खास रहने वाला है। इस पूरे महीने आप बेहद एनर्जी भरे रहेंगे। पर ध्यान रखना है आपकी जल्दबाजी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं या विवाहित हैं तो भी आपकी रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहने वाली है। हो सकता है कि काम से संबंधित सिलसिले में आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ जाए। इतना ही नहीं ये यात्राएं आपके लिए बेहतर लाभ दिला सकती हैं। अगर आप साझेदारी का काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें लाभ मिल सकता है।

Mulank Numerology: पार्टनर के लिए पूरे वफादार होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग, क्या है आपके पार्टनर की Date of Birth

मूलांक 3

यदि आपका मूलांक 3 है तो नवंबर का महीना आपके लिए बेहतर खास रहने वाला है। इस महीने आपके लिए बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। हो सकता है आपके मित्रों की लिस्ट भी बढ़ जाए। इस महीने आपके सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

Advertisment

मूलांक 4

नवंबर में मूलांक 4 वालों को करिएर में उछाल लाने के लिए कई मौके मिलेंगे। लेकिन ये मौके सफलता तभी दिलाएंगे जब आप मेहनत करेंगे। आपको हर किसी पर आंख बंद करके यकीन करना छोड़ना पड़ेगा। ये आदत आपको मुसिबत में डाल सकती है। हालां​कि इस महीने आपको शत्रुओं से सतर्क रहने की भी सलाह दी जा रही है। हो सकता है आपके खिलाफ कोई शणयंत्र भी रचा जा रहा हो। आपके सूझ-बूझ द्वारा लिए गए फैसले आपको अच्छा खासा लाभ दिला सकते हैं।

Mulank Numerology: प्यार में धोखा खाते हैं इस तारीख को जन्मे लोग! क्या है आपकी Date of Birth

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों में जो नौकरीपेशा हैं उनके लिए आर्थिक लाभ मिलने वाला है। इन्हें मनाचाहा ट्रांसफर मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान अगर आप व्यापार संबंधित यात्रा पर जाने वाले हैं तो आपको लाभ मिलने के चांसेस अधिक हैं। बड़ी योजनाओं में सफलता मिलेगी।

Advertisment

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों के लिए नवंबर का महीना क्रोध को त्यागने की सलाह दे रहा है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको इसके विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। हालांकि काम की दृष्टि से ये महीना थोड़ ​व्यस्तता भरा रहेगा। लेकिन ये बात भी है कि इस मेहनत का परिणाम भी आपको मिलेगा। महीने के आखिरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सामंजस्य बिठा पाएंगे।

Numerology: अगर आपको नहीं मालूम है अपना मूलांक, तो ये है पता करने का सबसे आसान तरीका

मूलांक 7

नवंबर का महीना मूलांक 7 वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको इस महीने हर कार्य में सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी जा रही है। इसलिए आपको ध्यान रखना है कि जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। अन्यथा ये जल्दबाजी आप पर भारी पड़ सकती है। दूसरे की बातों में आने से बचना होगा। आर्थिक रूप से भी आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की सलाह दी जा रही है।

मूलांक 8

अगर आपका मूलांक 8 है तो ये महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस महीने आप पूरे आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अगर आप नौकरी और व्यापार में अच्छी मेहनत करते हैं तो आपको अनुकल परिणाम भी मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के आसार दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं आपका इंक्रीमेंट भी लग सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों के लिए नवंबर का महीना मौके ही मौके लेकर आया है। आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। अभी तक जिन कामों में रुकावट आ रही थी वे पूरे होने लगेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। साथ ही जमीन-जायदाद के मामलों में भी आपको सफलता मिल सकती है।

Numerology Number 09 : क्या आप भी हैं इस अंक के बादशाह, जान लें क्यों है सबसे खास

Mulank Numerology: इन मूलांक वालों की जिंदगी में बनते हैं एक से ज्यादा विवाह के योग! क्या है आपकी Date of Birth

November numerology,  November ka mahina, numerology, novembarLucky mulank, numerology in hindi, ank jyotish, bansal news, mulank 1, 4,5,9 walon ka novembar ka mahina

Bansal News numerology numerology in hindi ank jyotish 9 walon ka novembar ka mahina mulank 1 novembarLucky mulank November ka mahina November numerology
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें