Advertisment

Numerology: इन मूलांक वालों पर रहती है सूर्यदेव की कृपा, किसी के आगे झुकना नहीं होता पसंद, धन-दौलत की नहीं रहती कमी

Numerology Mukank 1: अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 1 को सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुई है।

author-image
Kushagra valuskar
Numerology: इन मूलांक वालों पर रहती है सूर्यदेव की कृपा, किसी के आगे झुकना नहीं होता पसंद, धन-दौलत की नहीं रहती कमी

Numerology Mukank 1: अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 1 को सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुई है, उनका मूलांक 1 होता है। इनका स्वामी ग्रह सूर्य होता है। जो ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। मूलांक 1 वालों के व्यक्तित्व और जीवन पर सूर्य का गहरा प्रभाव देखा जा सकता है।

Advertisment

मूलांक 1 व्यक्तित्व

मूलांक 1 वाले लोग जन्मजात नेता होते हैं। इनमें आत्मविश्वास होता है और स्वतंत्रता पसंद करते हैं। इन्हें अपने निर्णय खुद लेना पसंद होता है। ये किसी की बात आसानी से नहीं मानते। इनका स्वभाव दृढ़ और निडर होता है, जिसके कारण ये चुनौतियों का सामना बहादुरी से करते हैं।  कभी-कभी इनका आत्मविश्वास अहंकार में बदल जाता है, जो इनके लिए नुकसानदायक साबित होता है।

यह भी पढ़ें- Saptahik Ank Rashifal: 3 से 9 फरवरी तक का समय 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक अंक राशिफल

मूलांक 1 करियर

मूलांक 1 वाले लोग किसी के अधीन काम करने से बचते हैं। इन्हें नेतृत्व की भूमिका में रहना पसंद होता है। ये बिजनेस में ज्यादा सफल होते हैं क्योंकि इनमें नई चीजों को आजमाने का साहस होता है। हालांकि, एक ही तरह के काम से जल्दी ऊब जाते हैं, इसलिए इन्हें चुनौतीपूर्ण और रचनात्मक कार्यों में संलग्न रहना चाहिए।

Advertisment

मूलांक 1 वैवाहिक जीवन

मूलांक 1 के जातकों का मूलांक 1, 2, 3, 5, 8 और 9 वाले लोगों के साथ अच्छी तालमेल बैठती है। इनकी अरेंज मैरिज होने की संभावना अधिक होती है। ये अपने पार्टनर से खूब प्यार और सम्मान पाते हैं। अगर ये अपने जीवनसाथी को सम्मान दें तो इनका वैवाहिक जीवन सुखद और संतुलित रहता है।

मूलांक 1 आर्थिक स्थिति

मूलांक 1 के जातक आर्थित रूप से मजबूत होते हैं। इनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता के कारण सम के साथ और समृद्ध होते जाते हैं। इन्हें धन प्रबंधन में सावधानी बरतनी चाहिए ताकि आर्थिक स्थिरता बनी रहे। इनका जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है। हालांकि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास इन्हें हर मुश्किल से पार पाने में मदद करता है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

यह भी पढ़ें-

दिल जीतने में माहिर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, ऐसी होती है शादीशुदा लाइफ,चेक करें अपना मूलांक

publive-image

हिन्दू ज्योतिष में भविष्य का पता लगाने के लिए कई तरह की ज्योतिष विद्याओं का उपयोग किया जाता है। लग्न राशि के अलावा न्यूमेरोलॉजी (Numerolgy) यानी अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) को भी बेहद खास माना जाता है। आज ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि किस मूलांक (Mulank 3 ki Ladkiyan) वाली लड़कियां बेहद चालाक और दिमाग की तेज होती हैं। इनका दिमाग कैसे चलता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Mulank 1 Personality numerology news mulank 1 love life mulank 1 career options numerology number 1 marriage
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें