/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Numerology-Mulank-5.jpg)
Numerology Mulank 5: व्यक्ति के जीवन में आने वाले शुभ अशुभ परिणामों के पता लगाने के कई तरीके होते हैं। व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके जीवन में आने वाला पार्टनर या जीवन साथी उसके लिए लकी साबित हो।
ऐसे में यदि आप भी शादी करने वाले हैं या आने वाले दिनों में विवाह बंधन में बंधने वाले हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि न्यूमेरो​लॉजी (Numerology Calculater) यानी मूलांक (Numerology Mulank 5) के अनुसार कौन सा मूलांक है जिसमें जन्मी लड़कियां अपने पति और ससुराल वालों को भाग्यशाली होती हैं।
जानते हैं न्यूमेरोलॉजी (Numerology) यानी अंक ज्योतिष में मूलांक देखने का सही तरीका क्या है, साथ ही जानेंगे मूलांक 5 की खासियत।
1 से 9 तक होते हैं मूलांक
अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से लेकर 9 तक के अलग-अलग स्वभाव होते है। सभी मूलांक (Mulank ) और भाग्यांक (Bhagyank) वालों का स्वभाव और प्रकृति अलग-अलग होती है। इन मूलांकों के आधार पर व्यक्ति के साथ होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है।
किसका मूलांक 5 होता है
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, इन तारीख में जन्में लोगों का होता है मूलांक 5, 14 और 23 तारीख को होता है तो उस व्यक्ति का मूलांक 5 होता है। मान लीजिए आपका जन्म 14 तारीख को हुआ है तो 14 को आपस में जोड़ने पर 5 होता है। इसी तरह 23 में जन्में लोगों की तारीख 23 को आपस में जोड़ने पर 5 आता है।
इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध होता है। बुध को बुद्धि का स्वामी माना जाता है। इसलिए माना जाता है कि इस मूलांक (Mulank) में जन्म लेने वाली लड़कियां अपने पति और ससुराल के लिए बेहद लकी होती हैं।
केरियर की बात करें तो इन लड़कियों से शादी करने वाले युवक का करियर बड़ी तेजी से उछाल मारता है। ऐसी लड़कियां अपने पति के साथ—साथ ससुराल के लिए लकी होती हैं।
पति और ससुराल के लिए होती हैं भाग्यशाली
मूलांक यानी न्यूमेरोलॉजी (Numerology) के अनुसार मूलांक 5 की लड़कियों को पति से भरपूर प्यार मिलता है। ये हर काम में पति का साथ निभाती हैं। ससुराल को संभालने में भी उतनी माहिर होती हैं। इतना ही नहीं पैसा कमाने में भी ये उतनी ही एक्टिव होती हैं।
मूलांक 5 में जन्मी लड़कियां होती हैं दूरदर्शी
ऐसा माना जाता है कि मूलांक 5 में जन्म लेने वाली लड़कियां दूरदर्शी होती हैं। इनका राशि स्वामी बुध होने के कारण इसके प्रभाव से तीव्र बुद्धि और दूरदर्शी होती हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/04/numerology-mulank-5-859x483.webp)
जीवन में कभी धोखा नहीं देती ये लड़कियां
मूलांक 5 (Numerology Mulank 5) में जन्मी लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि ये अपने जीवन साथी या लाइफ पार्टनर को कभी धोखा नहीं देतीं। ये काफी बातूनी और खुशमिजाज भी होती हैं। इनकी बोलने की शैली सभी को आ​कर्षित करती है। यही कारण है कि ये नौकरी से लेकर ससुराल तक में सभी के दिलों पर राज करती हैं। प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल रिलेशन निभाने में भी ये कभी पीछे नहीं हटतीं।
चुलबुला स्वभाव होता है मूलांक 5 का
5 मूलांक (Mulank 5) में जन्मी लड़कियों को लेकर कहा जाता है कि इनका स्वभाव भी चुलबुला होता है। यानी ये मस्तमौला होती हैं। इनके बचपने स्वभाव के कारण से सभी को खुश रखती हैं। इसलिए ये तनाव भी नहीं लेती। जब व्यक्ति टेंशन फ्री रहता है तो घर में लड़ाई झगड़े भी कम होते हैं। हालांकि ये विषम परिस्थितियों में भी संयम थामी रखती हैं।
बिजनेस माइंडेड होती हैं ये लड़कियां
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को होता है वे बिजनेस माइंडेड होती हैं। कोई भी व्यापार शुरू पर उसे बड़ी रुचि और प्रभावशील तरीके से बढ़ाती हैं। अगर ये नौकरी करती हैं तो बड़ा मुकाम हासिल करती हैं।
एस्ट्रोलॉजी में मूलांक क्या है
ज्योतिष यानी एस्ट्रोलॉजी में मूलांक क्या है (What is the Mulank in astrology?) , यदि ये आपको नहीं पता है तो आपको बता दें कि व्यक्ति का जन्म जिस तारीख में होता है वह व्यक्ति का मूलांक कहलाती है। मान लीजिए आपका जन्म महीने की 25 तारीख को हुआ है तो आपको मूलांक 2 और 5 को जोड़कर निकलेगा, यानी आपका मूलांक 7 कहलाएगा।
यह भी पढ़ें:
Mulank Numerology: बेहद आलसी होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग! निर्णय लेने में रहते हैं कंफ्यूज
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें