Advertisment

NT Rama Rao Commemorative Coin: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्मृति सिक्का किया जारी,कही ये बात

दिग्गज अभिनेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन टी रामा राव के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को एक स्मृति सिक्का जारी किया ।

author-image
Bansal News
NT Rama Rao Commemorative Coin: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्मृति सिक्का किया जारी,कही ये बात

नई दिल्ली।  NT Rama Rao Commemorative Coin राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलुगु फिल्मों के दिग्गज अभिनेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन टी रामा राव के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को एक स्मृति सिक्का जारी किया ।

Advertisment

अनोखे अध्याय की रचना की

राष्ट्रपति ने कहा कि रामाराव ने एक अभिनेता के रूप में पात्रों को अपने अभिनय से जीवंत किया और असाधारण व्यक्तित्व एवं अपनी कर्मठता के बल पर भारतीय राजनीति के एक अनोखे अध्याय की रचना की। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजिक समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि स्वर्गीय नन्दमूरि तारक रामा राव जी को लोग स्नेह और सम्मान के साथ एनटीआर के नाम से याद करते हैं तथा उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी स्मृति को वह नमन करती हैं।

जनसेवक रहे है एन टी रामा राव

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ दिवंगत एन.टी. रामा राव ने तेलुगु फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध बनाया। उन्होंने रामायण और महाभारत के प्रमुख पात्रों को अपने अभिनय से जीवंत रूप प्रदान किया था। उनके द्वारा अभिनीत प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र इतने सजीव बन पड़े थे कि लोग रामा राव जी को पूजने लगे थे।’’ मुर्मू ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में उनकी लोकप्रियता, एक जन-सेवक और नेता के रूप में भी उतनी ही व्यापक बनी रही।

Advertisment

राष्ट्रपति ने कही बात

राष्ट्रपति ने कहा कि दिवंगत एन.टी. रामा राव ने अपने असाधारण व्यक्तित्व और कर्मठता के बल पर भारतीय राजनीति के एक अनोखे अध्याय की रचना की तथा उनके द्वारा चलाये गए जन-कल्याण के अनेक कार्यक्रम आज भी याद किये जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे बताया गया है कि एक फिल्म में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण, दुर्योधन और कर्ण तीनों भूमिकाओं में अद्भुत अभिनय किया था तथा सामान्य लोगों के दुख-दर्द को भी अपने अभिनय से अभिव्यक्त किया था।’’

एन.टी राव ने इस फिल्म में दिया संदेश

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि एन.टी. रामा राव ने अपनी एक फिल्म ‘मनुषुलु अन्ता वोक्कटे’ ( सभी मनुष्य एक समान हैं ) द्वारा सामाजिक न्याय और समानता का संदेश दिया था। राष्ट्रपति ने एनटीआर पर स्मृति सिक्का लाने के लिए वित्त मंत्रालय की सराहना की।

Advertisment

ये भी पढ़ें 

Vivo V29e Smartphone: Vivo V29e स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

MP Election 2023 के दिग्गज, जानिए दिग्विजय सिंह से जुड़ी खास बातें

Taliban Government: अफगानिस्तान सरकार का महिलाओं पर तालिबानी कानून, लगाया इन जगहों पर जाने के लिए प्रतिबंध

Rozgar Mella: प्रधानमंत्री रोजगार मेला के तहत 51 हजार युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का अप्वॉइंटमेंट लेटर

Advertisment

Kota Coaching Institutes: अगले दो महीने तक नीट के प्रतियोगी नहीं दे पाएंगे टेस्ट, जानें क्यों लिया फैसला

Droupadi Murmu,commemorative coin,NT Rama Rao,Rashtrapati Bhavan Cultural Centre,RBCC,President Droupadi Murmu,India,India New

india droupadi murmu president droupadi murmu commemorative coin india new NT Rama Rao Rashtrapati Bhavan Cultural Centre RBCC
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें