Advertisment

Bank Holidays in November 2025: नवंबर महीने में इस दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays in November 2025: नवंबर 2025 में बैंक में 11 दिन छुट्टी रहेंगी। इन छुट्टियो में गुरू नानक जयंती, कनकदास जयंती और वांग्ला फेस्टिवल भी शमिल है।

author-image
Shaurya Verma
LPG Price Cut November 2025: 1 नवंबर से सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, बिहार चुनाव से पहले ₹5 की कटौती, जानें नई रेट लिस्ट

हाइलाइट्स

  • नवंबर 2025 में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक
  • RBI ने जारी की नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट
  • ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
Advertisment

Bank Holidays in November 2025: नवंबर 2025 की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का मौसम खत्म हो गया है और अब लोग अपने रोज़मर्रा के कामों में जुट गए हैं। लेकिन अगर आप इस महीने के शुरुआती दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। Reserve Bank of India (RBI) के अनुसार, Bank Holidays in November 2025 के दौरान इस महीने कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

इन छुट्टियों में रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, और कुछ राज्य विशेष त्योहारों के अवसर शामिल हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि छुट्टियों के दौरान भी ATM, UPI, Net Banking और Mobile Banking Services के जरिए ग्राहक अपने वित्तीय लेन-देन आसानी से कर सकेंगे।

नवंबर 2025 में कुल 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, नवंबर महीने में कुल 11 दिन बैंक हॉलिडे (Bank Holidays) रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश और राज्यों के स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां दोनों शामिल हैं।

Advertisment

नवंबर 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List November 2025)

Bank Holidays in November 2025:

नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कर्नाटक और उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे।

कर्नाटक में Kannada Rajyotsava यानी राज्य उत्सव दिवस मनाया जाएगा, जो राज्य के गठन की वर्षगांठ है।

वहीं उत्तराखंड में आज इगास-बगवाल या देवताओं की दिवाली मनाई जाएगी।

5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा

इस दिन पूरे देश के कई राज्यों में बैंक हॉलिडे (Bank Holiday) रहेगा।

यह दिन गुरु नानक देव जी की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

Advertisment

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे (Bank Closed)।

7 नवंबर (शुक्रवार): वांगला फेस्टिवल (मेघालय)

मेघालय में इस दिन गारो जनजाति द्वारा वांगला फेस्टिवल मनाया जाएगा, जो फसल कटाई के त्योहार के रूप में प्रसिद्ध है।

इस अवसर पर केवल मेघालय में बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य राज्यों में सामान्य बैंकिंग कार्य जारी रहेंगे।

Advertisment

8 नवंबर (शनिवार): कनकदास जयंती (कर्नाटक)

कर्नाटक में इस दिन संत और कवि कनकदास जयंती मनाई जाती है।

इस वजह से राज्यभर के बैंक इस दिन बंद रहेंगे।

11 नवंबर (मंगलवार): ल्हाबाब दुचेन (सिक्किम)

सिक्किम में इस दिन ल्हाबाब दुचेन (Lhabab Duchen) का पर्व मनाया जाएगा, जो बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है।

इस अवसर पर वहां सभी बैंक बंद रहेंगे।

साप्ताहिक छुट्टियां (Weekly Bank Holidays in November 2025)

इसके अलावा, सभी बैंकों में हर रविवार और तय शनिवार को अवकाश रहेगा।
नवंबर 2025 में साप्ताहिक बैंक अवकाश की लिस्ट इस प्रकार है:

2 नवंबर (रविवार)

8 नवंबर (दूसरा शनिवार)

9 नवंबर (रविवार)

16 नवंबर (रविवार)

22 नवंबर (चौथा शनिवार)

23 नवंबर (रविवार)

30 नवंबर (रविवार)

इन तारीखों पर देशभर के सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।

छुट्टियों के दौरान चालू रहेंगी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं

RBI Bank Holiday List November 2025 के मुताबिक, ग्राहकों को इन छुट्टियों में किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।

Advertisment

ATM Services,

Internet Banking,

Mobile Banking,

UPI Payments — सभी सुविधाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

इसलिए अगर आपको बैंक ब्रांच में जाकर कोई काम करना है, तो पहले यह Bank Holiday List 2025 जरूर देख लें ताकि आपका काम बिना रुके पूरा हो सके।

NHAI ने आसान किया FASTag का KYV प्रोसेस: सिर्फ वाहन के सामने की फोटो होगी जरूरी — जानिए क्या हैं नए नियम

NHAI fastag-kyv-verification-process-update hindi news zxc

देशभर में टोल टैक्स भुगतान के लिए उपयोग होने वाले FASTag यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag KYV (Know Your Vehicle) प्रक्रिया को अब और आसान बना दिया है।  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment

Wangala Festival Meghalaya UPI RBI Bank Holiday List 2025 RBI Bank Holiday Calendar 2025 Online Banking Services net banking Lhabab Duchen Sikkim Kartik Purnima Bank Holiday Kannada Rajyotsava Kanakadasa Jayanti Karnataka Guru Nanak Jayanti 2025 Bank Holidays in November 2025: Bank Holiday List November 2025 Bank Holiday India 2025 Bank Holiday in November Month Bank Closed in November 2025 atm
Advertisment
चैनल से जुड़ें