Advertisment

November Grah Gochar 2023: नवंबर में ये ग्रह मचाएंगे उत्पाद, लाल ग्रह के साथ इनकी बदलेगी चाल, मचेगा धमाल

Nov Grah Gochar 2023: नवंबर में ये ग्रह मचाएंगे उत्पाद, लाल ग्रह के साथ इनकी बदलेगी चाल, मचेगा धमाल, शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल बदलेंगे राशि

author-image
Preeti Dwivedi
November Grah Gochar 2023: नवंबर में ये ग्रह मचाएंगे उत्पाद, लाल ग्रह के साथ इनकी बदलेगी चाल, मचेगा धमाल

November Grah Gochar 2023: ग्रहों की चाल हर दिन हर महीने बदलती है। तीन दिन बाद नए महीने की शुरूआत होने वाली है। इसी क्रम में नवंबर में चार ऐसे ग्रह आने वाले हैं जिनकी चाल बदलने वाली है। अगले महीने बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य की चाल उत्पाद मचाने वाली है। मंगल का गोचर मौसम में एक बार फिर बदलाव लाएगा तो वहीं शुक्र का गोचर वैभव में कमी लाएगा। चलिए जानते हैं विस्तार से।

Advertisment

3 नवंबर को शुक्र का गोचर

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री अनुसार नवंबर का पहला गोचर शुक्र के रूप में होगा। यहां पर सुख, समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र 3 नवंबर को गोचर करेंगे। ये सिंह से कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। ये गोचर 3 नवंबर की सुबह होगा। इसके बाद करीब 27 दिन ​तक इस राशि में रहकर शुक्र 29 नवंबर को राशि बदलकर तुला में जाएंगे। यानि 3 नवंबर से शुक्र नीच के हो जाएंगे। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है।

6 नवंबर को बुध का गोचर

नवंबर का दूसरा गोचर बुध के रूप में होगा। फिलहाल तुला राशि में चल रहे बुध इस दिन वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ये गोचर 6 नवंबर को होगा। इसके बाद ये करीब 20 दिन तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को ये एक बार फिर राशि बदलकर धनु में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान जिन जातकों की कुंडली में बुध नीच राशि में हैं उनके लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

17 नवंबर को सूर्य का गोचर

नवंबर के तीसरे गोचर के रूप में सूर्य अपनी राशि बदलेंगे। अभी नीच राशि यानि तुला में चल रहे सूर्य वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगें ये गोचर 17 नवंबर को होगा। इसके बाद सूर्य 30 दिन बाद 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Advertisment

17 नवंबर को मंगल का गोचर

महीने का तीसरा गोचर मंगल के रूप में होगा। यानि 17 नवंबर को मंगल अपने घर यानि वृश्चिक राशि में पहुंच जाएंगे। 40 दिन तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद 28 दिसंबर को मंगल राशि बदलकर धनु में प्रवेश कर जाएंगे। यानि सूर्य और मंगल एक ​ही दिन गोचर करेंगे।

November 2023 Planet Prediction Horoscope, november grah gochar 2023,november grah gochar 2023 in hindi, grah gochar, planetry change, nov planetry change, bansal news, नवंबर ग्रह गोचर 2023

नवंबर ग्रह गोचर 2023 planetry change november grah gochar 2023 in hindi november grah gochar 2023 November 2023 Planet Prediction Horoscope nov planetry change grah gochar Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें