Advertisment

Note in Phone Cover: आखिर फोन के पीछे कवर में नोट रखना क्यों होता है खतरनाक,जान लीजिए ये खास बात

फोन के पीछे के कवर में लोग अक्सर 10,20,50,100,500 का नोट रखते नजर आ ही जाते है। भले ही ये सहुलियत के लिए करते है लेकिन यह तरीका आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

author-image
Bansal News
Note in Phone Cover: आखिर फोन के पीछे कवर में नोट रखना क्यों होता है खतरनाक,जान लीजिए ये खास बात

Note in Phone Cover: भारत में अक्सर लोगों को नए-नए तरीके ईजाद करते देखा गया है फोन के पीछे के कवर में लोग अक्सर 10,20,50,100,500 का नोट रखते नजर आ ही जाते है। भले ही ये सहुलियत के लिए करते है लेकिन यह तरीका आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसे लेकर फैक्ट सामने आया है कि, अगर आप फोन कवर के पीछे नोट रखते है तो ऐसा करना आपकी बड़ी गलती के समान है।

Advertisment

ब्लास्ट होने का रहता है खतरा

आपको बताते चलें, फोन का ज्यादा प्रयोग होने से ये अक्सर गर्म हो जाता है इससे ऐसा होता है कि, फोन गर्म होता है फोन का बैक साइड जलने लगता है। इस गर्मी के बीच अगर आपने बैक कवर में नोट रखा है तो यह फोन की गर्मी को रिलीज नहीं होने देता है। इससे स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है और ब्लास्ट का कारण बनता है।

इसके अलावा इसे लेकर एक्सपर्ट भी कहते है,फोन में ज्यादा टाइट कवर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से भी फोन ब्लास्ट हो सकता है।

नोट में होते है केमिकल

जैसा कि, जानते है नोट कागज के बने होते हैं और इसमें कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जब फोन हीट होता है और नोट की वजह से हीट रिलीज नहीं हो पाती तो उसमें आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।

Advertisment

मानें ये सलाह

यहां पर एक्सपर्ट ऐसे करने पर आपको हमेशा सलाह देते है कि, गलती से भी फोन कवर के पीछे किसी तरह का नोट ना रखे। इसके अलावा फोन के कवर को ज्यादा टाइट भी नहीं होना चाहिए नहीं तो यह ब्लास्ट का कारण बनता है।

4G smartphone, 5G smartphone, mobile tips, tech news, Tech News in Hindi, phone cover, gk,

tech news in hindi tech news gk 4G smartphone 5g smartphone mobile tips phone cover
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें