Advertisment

Guwahati New Jalpaiguri Vande Bharat Express: नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

अब नॉर्थ ईस्ट को भी नई सौगात मिल गई है जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (29 मई, 2023) दोपहर 12 बजे असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झंडी दिखाकर रवाना किया है।

author-image
Bansal News
Guwahati New Jalpaiguri Vande Bharat Express: नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

असम Guwahati New Jalpaiguri Vande Bharat Express  देश के कई राज्यों में जहां पर वंदे भारत ट्रेनों का सफर शुरू हो गया है वहीं पर अब नॉर्थ ईस्ट को भी नई सौगात मिल गई है जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (29 मई, 2023) दोपहर 12 बजे असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झंडी दिखाकर रवाना किया है।

Advertisment

जानिए रेल मंत्री का बयान

यहां प्रधानमंत्री द्वारा नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है कि आज पीएम गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे-भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। आज से 10 साल पहले तक नॉर्थ ईस्ट के बारे में केवल लूक ईस्ट की पॉलिसी होती थी। पीएम मोदी ने आकर उसको बदला और एक्ट ईस्ट की पॉलिसी लेकर आए। इसके साथ ही कहा कि, नॉर्थ ईस्ट में अब वंदे भारत ट्रेन आपको सेवा देगी। वर्ल्ड क्लास ट्रेन जिसकी हम पहले विदेशों की वीडियो देखा करते थे वह अब हमारे देश में आपकी सेवा में है।

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

आपको बताते चले कि, ट्रेन का सफर जहां पर आधा हो जाएगा वही पर गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच ये ट्रेन कामाख्या जंक्शन, न्यू बोंगाईगांव,कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार पर रूकेगी। बताया गया कि, ये वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन (मंगलवार) को छोड़कर चलेगी। इसके अलावा ट्रेन में यात्रा-अवधि में लगभग एक घंटे की बचत करेगी. वंदे भारत 5 घंटे 30 मिनट में इस यात्रा को पूरा करेगी, जबकि वर्तमान सबसे तेज ट्रेन इसी यात्रा को पूरा करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है।

जानिए कितना रहेगा किराया

आपको बताते चले कि, इस ट्रेन से सफऱ करने वाले यात्रियों को कितना किराया लगेगा इसकी बात कर ली जाए तो,

Advertisment

गुवाहाटी- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (22228)
CC: ₹1225
EC: ₹2205

न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस (22227)
CC: ₹1075
EC: ₹2205

जाने सीएम सरमा का बयान

यहां पर असम से शुरू हो रही पहली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। यह वंदे भारत ट्रेन पहली बार पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को धन्यवाद।

Guwahati and New Jalpaiguri Vande Bharat train route Guwahati and New Jalpaiguri Vande Bharat Express train schedule Guwahati and New Jalpaiguri Vande Bharat Express ticket price Guwahati and New Jalpaiguri Vande Bharat Express Assam’s first Vande Bharat Express
Advertisment
चैनल से जुड़ें