Advertisment

Money Laundering Case: वसूली केस में Nora Fatehi से EOW ने की पूछताछ,अब जैकलीन की बारी

Money Laundering Case: वसूली केस में Nora Fatehi से EOW ने की पूछताछ,अब जैकलीन की बारी Nora Fatehi was questioned by EOW in the recovery case, now it's Jacqueline's turn sm

author-image
Bansal News
Money Laundering Case: वसूली केस में Nora Fatehi से EOW ने की पूछताछ,अब जैकलीन की बारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ( EOW) ने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से महा ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के एक मामले में पूछताछ की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नोरा को पिछले हफ्ते तलब किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को ईओडब्ल्यू के मंदिर मार्ग स्थित कार्यालय में नोरा से घंटों पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया। चंद्रशेखर, जो वर्तमान में जेल में बंद है, उस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसी कुछ हाई-प्रोफाइल हस्तियों सहित विभिन्न लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Advertisment

महंगे तोहफे मिले थे

इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नोरा से इस मामले में पूछताछ की थी। 17 अगस्त को ईडी ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामजद करते हुए एक आरोप पत्र दाखिल किया था। ईडी के मुताबिक, नोरा और जैकलीन को चंद्रशेखर से लग्जरी कारें और अन्य महंगे तोहफे मिले थे।

sukesh chandrashekhar money laundering case nora fatehi summoned by ed nora fatehi summoned nora fatehi summon nora fatehi sukesh chandrashekhar nora fatehi statement in money laundering case nora fatehi songs nora fatehi news nora fatehi money laundering case nora fatehi money laundering nora fatehi ed summons nora fatehi ed summon Nora fatehi ed nora fatehi money laundering case jacqueline fernandez money laundering case ed summons nora fatehi
Advertisment
चैनल से जुड़ें