Advertisment

NoiseFit Halo : होली पर सस्ती कीमत में खरीदे ये धांसू स्मार्टवॉच ! देखें इसके शानदार फीचर्स

जल्द ही धमाकेदार खुशखबरी मिलने वाली है जहां पर सबसे सस्ते बजट में नॉइज कंपनी ने एक नई स्मार्टवॉच NoiseFit Halo की घोषणा कर दी है।

author-image
Bansal News
NoiseFit Halo : होली पर सस्ती कीमत में खरीदे ये धांसू स्मार्टवॉच ! देखें इसके शानदार फीचर्स

NoiseFit Halo : होली पर अगर आप भी स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपको जल्द ही धमाकेदार खुशखबरी मिलने वाली है जहां पर सबसे सस्ते बजट में नॉइज कंपनी ने एक नई स्मार्टवॉच NoiseFit Halo की घोषणा कर दी है। जिसे खरीदने के लिए अमेजन पर प्री बुकिंग की जा सकती है। बताते चलें कि, NoiseFit Halo स्मार्टवॉच 26 फरवरी से उपलब्ध होगी।

Advertisment

जाने कहां से कितने में खरीदे

आपको बताते चलें कि, NoiseFit Halo स्मार्टवॉच को Amazon से खरीदा जा सकता है. हेलो स्मार्टवॉच की कीमत 4,000 रुपये से कम है और यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, AMOLED स्क्रीन, ब्लूटूथ कॉलिंग और बहुत कुछ जैसी सुविधाओं के साथ आ रही है। जहां पर कहा जा रहा है कि, विंटेज लेदर ब्राउन, जेट ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन, स्टेटमेंट ब्लैक, फायररी ऑरेंज और क्लासिक लेदर ब्लैक कलर ऑप्शन में इस स्मार्टवॉच मिलती है।

ImageImage

जानिए कैसी है स्मार्टवॉच की बनावट

आपको बताते चलें कि, वॉच की बनावट की बात की जाए तो, इसमें 1.43 इंच AMOLED सर्कुलर डिस्प्ले है, जो 466 x 466 पिक्सेल रिजोल्यूशन के साथ आता है. यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और 150+ वॉच फेस के साथ आता है. स्मार्टवॉच को छूते ही यह ऑन हो जाता है. यानी इसमें tap to wake up की सुविधा है. इसके साथ ही इसे प्रेस और होल्ड करने से इसकी स्क्रीन ऑफ हो जाती है. यह मेटेलिक प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी में आता है और इसमें आपको 6 रंगों का विकल्प मिलेगा. इसमें लेदर स्ट्रैप होगी। इसकी कीमत भारत में 3,999 रुपये रखी गई है।

Amazon NoiseFit Halo feature NoiseFit Halo on amazon NoiseFit Halo price NoiseFit Halo price in india NoiseFit Halo specification
Advertisment
चैनल से जुड़ें