Advertisment

NOIDA: ठंड को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव, अब 8 की बजाय इतने बजे से खुलेंगे स्कूल

author-image
Bansal News
NOIDA: ठंड को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव, अब 8 की बजाय इतने बजे से खुलेंगे स्कूल

NOIDA: कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर के पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को नौ बजे से खोलने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया है।

Advertisment

बता दें कि कोहरे के चलते कई स्कूली बसों के हादसे का शिकार होने की घटनाएं बीते दिनों सामने आई है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। यूपी में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। घने कहरे से सड़कों पर गाड़ियां रेंगते हुए चलने लगी हैं। कई जगहों पर स्कूली वाहन हादसे का भी शिकार हुए हैं। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने 22 दिसंबर से कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से खोलने का आदेश दिया है। इसके लिए सभी स्कूल संचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इससे पहले पंजाब सरकार ने घने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने मंगलवार (20 दिसंबर 2022) को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से स्कूल टाइमिंग बदलने की जानकारी दी थी। उन्होंने जानकारी दी कि 21 दिसंबर  2022 से 21 जनवरी 2023 तक समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं मान्याता प्राप्त विद्यालयों के खुलने का समय 10 बजे होगा। हालांकि, छुट्टी पहले के निर्धारित समय के अनुसार होगी।

यूपी न्यूज नोएडा स्कूल कोहरा नोएडा स्कूल का समय बदला नोएडा न्यूज़ UP news in hindi noida schools timing changed noida school news noida News in Hindi Noida News Latest noida News gautam buddha nagar school time change
Advertisment
चैनल से जुड़ें