Advertisment

Noida News: ग्रेटर नोएडा से 16 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, ग्रैंड सोसायटी से किया गया गिरफ्तार

Noida News: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे दक्षिण अफ्रीकी मूल के 16 नागरिकों को पुलिस ने...

author-image
Bansal news
Noida News: ग्रेटर नोएडा से 16 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, ग्रैंड सोसायटी से किया गया गिरफ्तार

Noida News: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे दक्षिण अफ्रीकी मूल के 16 नागरिकों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में 13 पुरुष और तीन महिला शामिल हैं।

Advertisment

अवैध रूप से रह रहे थे 16 नागरिक

पुलिस के अनुसार ये लोग वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और कुछ लोगों के पास वीजा पासपोर्ट भी नहीं मिला है।बीटा-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कल रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कासा ग्रैंड सोसाइटी में विदेशी मूल के कुछ नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं।

सभी लोगों को किया गया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इस गोपनीय सूचना के आधार पर वहां पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में रह रहे एडो अहमद, अब्दुल ज्ञानू साडो, मूसा अब्दुल्लाही मूसा, सुबन मूसा अब्दुल्लाही, सेहू मुसा अब्दुलाही, जोर्ज फोंके, फेलिस्ब्रेटे, सीजी जिटोमां, यासर सुलेमान, अलियू अब्दुल्लाही, इसरायल अबायोग, फ्रैंक गारब्रीयल, इबिडे सुसेज, इसदर बुकोला, ए इगोवु और जैनेथ मिसना को गिरफ्तार किया गया है।

वीजा अवधि समाप्त

थाना प्रभारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोगों की भारत में रहने की वीजा अवधि समाप्त हो गई थी, जबकि कुछ लोग भारत में रहने संबंधी दस्तावेज, पासपोर्ट और वीजा पेश नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisment

हाल ही में 450 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद किए थे

थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी कुछ समय पहले बीटा-2 थाना पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया था और दक्षिण अफ्रीकी मूल के 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि इनके पास से लगभग 450 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किये गये थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद ग्रेटर नोएडा में रह रहे विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान तेज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

2 June History: आज ही हुआ था महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक, जानें आज की घटनाएं क्या है

NCERT Deletes Chapters: एक बार फिर सुर्खियों में आया NCERT, क्लास 10 की नई किताबों में नहीं दिखेंगे ये चैप्टर अब

Advertisment

Bhopal International Cricket Stadium: भोपाल में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, गौरव दिवस पर CM का बड़ा ऐलान

Indore Nepal PM News: PM पुष्प कमल दहल प्रचंड का MP दौरा, इतने हजार जवान रहेंगे तैनात

Noida News Greater Noida 16 foreign nationals arrested Beta-2 Police Station Grand Society Noida
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें