Advertisment

Noida Fire News: नोएडा के रेस्तरां में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरातफरी

author-image
Bansal News
Noida Fire News: नोएडा के रेस्तरां में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरातफरी

नई दिल्ली।  नोएडा में सेक्टर 104 स्थित एक रेस्तरां में बृहस्पतिवार की शाम को भीषण आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस आग में चार लोग फंस गए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने सकुशल बाहर निकाला। थाना सेक्टर 39 अंतर्गत लगी इस आग के चलते बाजार में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर 104 में चैल्विस नाम संचालित एक कैफे सह रेस्तरां में बृहस्पतिवार की शाम छह बजे के करीब अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।

Advertisment

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसीपी ने बताया कि आग में फंसे चार लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अति व्यस्तम सेक्टर 104 में स्थित रेस्तरां में लगी आग के चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस और दमकल विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि आग क्यों लगी और कितने का नुकसान हुआ।

vehicles fire in noida sector 4 sector 4 noida fire sector 4 noida sector 18 noida noida sector 7 fire news noida sector 7 fire latest news noida sector 63 noida sector 4 noida sector 18 market noida sector 18 fire updates noida sector 18 Noida News noida fire news noida fire noida factory fire noida fire in sector 18 noida fire in noida sector 4 fire in noida sector 18 news fire in noida fire at noida sector 18 breaking news noida sector 18
Advertisment
चैनल से जुड़ें