Advertisment

Noida Development Authority: वित्त नियंत्रक विनोद कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, लोकायुक्त ने भेजा नोटिस

Noida Development Authority Finance Controller Vinod Kumar Assets Case; नोएडा विकास प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक विनोद कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगा है।

author-image
Shaurya Verma
Noida Development Authority Officer Vinod Kumar Assets Case Lokayukta zxc

हाइलाइट्स

  • विनोद कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप
  • लोकायुक्त ने जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
  • कई शहरों में संपत्तियों को लेकर जांच शुरू
Advertisment

रिपोर्ट- आलोक राय 

Noida Officer Assets: नोएडा विकास प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक विनोद कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद लोकायुक्त ने विनोद कुमार को नोटिस जारी किया है।

आय से अधिक संपत्ति का आरोप

सूत्रों के अनुसार, शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि विनोद कुमार के पास लखनऊ, नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित कई शहरों में संपत्तियां हैं, जिनकी जानकारी उन्होंने अपने विभाग को नहीं दी है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विनोद कुमार की तैनाती की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद वह अब भी नोएडा विकास प्राधिकरण में वित्त नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं।

लोकायुक्त ने मांगा जवाब

लोकायुक्त ने प्रारंभिक जांच के लिए विनोद कुमार से जवाब मांगा है। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है। यह मामला नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

Advertisment

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 3 IPS अफसरों के ट्रांसफर, मुथा अशोक जैन को मिली ADG गोरखपुर जोन की कमान 

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार 3 जुलाई को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार, तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कारागार प्रशासन, पुलिस आवास निगम और गोरखपुर जोन जैसे अहम पद शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Vinod Kumar UP News UP Crime News Noida Officer Assets Noida Lokayukta Noida Development Authority
Advertisment
चैनल से जुड़ें