Advertisment

50 New Bus: अब दो साल तक नोएडा डिपो से नहीं हटेगी कोई बस, 50 नयी बसों का मिलेगा दिवाली गिफ्ट.....

दीपावली तक डिपो को शासन से 50 नयी बसें भी मिलेंगी ताकि यात्रियों को बसों की संख्या की वजह से दिक्कत नहीं हो। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

author-image
Bansal News
50 New Bus: अब दो साल तक नोएडा डिपो से नहीं हटेगी कोई बस, 50 नयी बसों का मिलेगा दिवाली गिफ्ट.....

नोएडा। 50 New Bus: मोरना स्थित नोएडा डिपो से अब दो साल तक कोई बस नहीं हटेगी और दीपावली तक डिपो को शासन से 50 नयी बसें भी मिलेंगी ताकि यात्रियों को बसों की संख्या की वजह से दिक्कत नहीं हो। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

तीन महीने पहले 186 थी बसें

अधिकारी ने बताया कि नोएडा डिपो में करीब तीन महीने पहले तक 186 बसें थी। इनमें मे 42 बसें नीलामी के मानकों को पूरा करने के कारण रूट से हटा दी गईं। इसलिए अब डिपो में 144 बसें ही हैं। ये सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा, ‘‘इनमें से 22 बसें पुरानी हैं, लेकिन इनके नीलामी के मानक दो साल बाद पूरे होंगे। इसलिए डिपो से इस अवधि में कोई बस नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि अभी बसें कम हैं।

बसों के फेरे बढ़ें

आपको बताते चले कि, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले 50 साधारण बसें मिलने की संभावना है। ऐसे में नए रूट पर बसों को शुरू किया जाएगा। जिन रूट पर बसों की कमी है, वहां बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा बस सर्विस ग्रेटर नोएडा UP News greater noida authority Greatar Noida News Greatar Noida Bus Service Greatar Noida
Advertisment
चैनल से जुड़ें