Advertisment

Nobel Prize 2022: अर्थशास्त्र के गलियारे में मची पुरस्कारों की धूम ! इन तीन अर्थशास्त्रियों को दिया सम्मान

author-image
Bansal News
Nobel Prize 2022: अर्थशास्त्र के गलियारे में मची पुरस्कारों की धूम ! इन तीन अर्थशास्त्रियों को दिया सम्मान

Nobel Prize 2022: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में साल 2022 के नोबेल पुरस्कार का एलान हो गया है जहां पर तीन अर्थशास्त्रियों रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को सम्मानित किया गया है।

Advertisment

समिति ने पुरस्कारों की घोषणा

यहां पर नोबेल समिति ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि इन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को बैंकों और वित्तीय संकट पर उनके काम के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है बताया जा रहा है कि, पिछले साल भी तीन लोगों को ये पुरस्कार मिला था। वहीं पर खबर है कि, आज पुरस्कारों की अंतिम घोषणा हो गई है जिसकी शुरूआत 3 अक्टूबर से हुई थी यहां पर सबसे पहले स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को निएंडरथल डीएनए पर उनके काम के लिए चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार मिला था।

जानें किन्हें मिला सम्मान

आपको बताते चलें कि, इसके अलावा केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार 5 अक्टूबर को अमेरिकी कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी और के. बैरी शार्पलेस और डेनिश वैज्ञानिक मोर्टन मेल्डल को क्लिक रसायन विज्ञान पर उनके काम के लिए प्रदान किया गया. फ्रांसीसी लेखक एनी अर्नॉक्स ने गुरुवार को साहित्य के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार जीता, जबकि नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार को बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह मेमोरियल और यूक्रेनी संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया गया है।

Advertisment
नोबेल पुरस्कार 2022 विजेता नोबेल पुरस्कार 2022 नोबेल पुरस्कार Nobel Prize in Economic Winner Nobel Prize For Economic Nobel Prize 2022 Winner Nobel Prize 2022 in Economic nobel prize 2022 Nobel Prize Nobel Memorial Prize In Economic Sciences Nobel Memorial Prize 2022 Winner Name Nobel Memorial Prize 2022 Winner Nobel Memorial Prize 2022 Douglas W. Diamond and Philip H. Dybvig Ben S. Bernanke
Advertisment
चैनल से जुड़ें