Advertisment

Nobel Prize 2022: 8 अक्टूबर को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा, इन शख्सियत को मेडिसिन में मिला बड़ा पुरस्कार

author-image
Bansal News
Nobel Prize 2022: 8 अक्टूबर को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा, इन शख्सियत को मेडिसिन में मिला बड़ा पुरस्कार

Nobel Prize 2022: इस समय जहां पर बड़े सम्मान और पुरस्कार की घोषणा होती रहती है वहीं पर  8 अक्टूबर को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा होने वाली है जहां पर स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो (Svante Pääbo) को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए नोबेल प्राइज (Nobel Prize) पुरस्कार का सम्मान दिया गया है। बता दें कि, पाबो एक स्वीडिश जेनेटिस्ट (Geneticist) हैं जो विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं।

Advertisment

किस आधार पर मिला पुरस्कार

आपको बताते चलें कि, पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा, "अपने अग्रणी शोध के माध्यम से, स्वंते पाबो ने कुछ ऐसा किया है जो असंभव सा प्रतीत होता है. निएंडरथल के जीनोम को अनुक्रमित करना, जो वर्तमान मनुष्यों के विलुप्त रिलेटिव हैं. उन्होंने पहले अज्ञात होमिनिन, डेनिसोवा की सनसनीखेज खोज भी की है। आपको बताते चलें कि, यह स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाता है।

जानें कब किस क्षेत्र का मिलेगा पुरस्कार

आपको बताते चलें कि, नोबेल पुरस्कार में घोषणा के बाद मंगलवार को भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize), बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि, नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को होगी और अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।

World News in Hindi who is svante paabo svante paabo pronunciation svante paabo neanderthal svante paabo nobez prize in physiology nobez prize in medicine nobel prize 2022 Nobel Prize
Advertisment
चैनल से जुड़ें