Advertisment

Nobel Peace Prize 2022: इस शख्सियत को मिला नोबेल शांति पुरस्कार ! 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए होगी घोषणा

author-image
Bansal News
Nobel Peace Prize 2022: इस शख्सियत को मिला नोबेल शांति पुरस्कार ! 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए होगी घोषणा

Nobel Peace Prize Winner: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर साल 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Prize) की शुक्रवार (7 अक्टूबर) को घोषणा की गई। जहां पर आज के पुरस्कार में नोबेल समिति ने बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की (Ales Bialiatski), रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल (Memorial) और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (Center for Civil Liberties) को यह सम्मान दिया है।

Advertisment

जानें अब तक किन्हें मिला पुरस्कार

आपको बताते चलें कि, भौतिकी विज्ञान के लिए तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कारों देने की घोषणा की गई. एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भौतिकी का 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया गया. वहीं बुधवार को केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा होने के साथ ही स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार मिला है। आपको बताते चलें कि, 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) का एलान किया जाएगा।

sir alfred nobel" nobel prize 2022 nobel peace prize 2022 nobel peace prize
Advertisment
चैनल से जुड़ें