Advertisment

आप कितनी भी कोशिश कर लें, इन सीक्रेट जगहों को Google Map पर नहीं देख पाएंगे, जानिए इसके पीछे की वजह

आप कितनी भी कोशिश कर लें, इन सीक्रेट जगहों को Google Map पर नहीं देख पाएंगे, जानिए इसके पीछे की वजह No matter how hard you try, you won't be able to see these secret places on Google Maps,know the reason behind this nkp

author-image
Bansal Digital Desk
आप कितनी भी कोशिश कर लें,  इन सीक्रेट जगहों को Google Map पर नहीं देख पाएंगे, जानिए इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली। आजकल हमें कहीं जाना होता है और हमें उस जगह के बारे में पता नहीं होता है तो हम गूगल मैप की मदद लेते हैं। हम नई जगहों को इसकी मदद से आसानी से ढूंढ पाते हैं। Google Map हमें छोटी से छोटी जगहों के बारे में आसानी से बता देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जो गूगल मैप पर भी नहीं दिखतीं हैं। कुछ कारणों से इन जगहों को मैप पर ब्लर कर दिया गया है। यानी इन जगहों को आप गूगल मैप पर लोकेट नहीं कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Advertisment

1.Cattenom न्यूक्लियर पावर प्लांट, फ्रांस

Cattenom Nuclear Power Plant दुनिया का 9वां न्यूक्लियर पावर स्टेशन है। ये Luxembourg शहर के पा Grand Est में है। अगर आप इसे गूगल मैप पर खोजने की कोशिश करेंगे, तो ये पूरा एरिया मैप पर pixelated है। यानी इसे आप नहीं देख सकते।

2.Kos इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ग्रीस

ये Kos आइलैंड पर स्थित है। यह एयरपोर्ट चार्टर एयरलाइंस के लिए है। एयरपोर्ट गर्मियों में सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है। इसे भी आप गूगल मैप पर नहीं देख सकते।

3.Amchitka आइलैंड, अलास्का

अगर आप इस आइलैंड को गूगल मैप पर सर्च करेंगे तो इसका आधे से ज्यादा हिस्सा आपको ब्लर नजर आएगा। रिकॉर्ड्स के मुताबिक, Amchitka को 1950 के दशक के अंत में US Atomic Energy Commission ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट के लिए चुना था। यहां पर 3 अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किए गए हैं। फिलहाल इस आइलैंड को रेडियोएक्टिव मैटेरियल के लीकेज को लेकर मॉनिटर किया जा रहा है। इस कारण इसे गूगल मैप पर ब्लर किया गया है। साल 2025 तक इसके wildlife preserve बनने की संभावना है।

Advertisment

4.Jeannette आइलैंड, रूस

अगर आप गूगल पर Jeannette Island Russia टाइप करते हैं, तो आपको स्क्रीन पर कुछ नजर नहीं आएगा। पूर्वी साइबेरियन समुद्र में स्थित ये जगह ऐसी है जिसे आप लोकेट नहीं कर सकते। जानकार मानते हैं कि ये रूस का मिलिट्री बेस है। इस कारण से आप इसे गूगल मैप पर नहीं देख सकते।

5.Marcoule न्यूक्लियर साइट, फ्रांस

Marcoule Nuclear Site को भी आप गूगल मैप नहीं देख सकते। ये पूरी साइट मैप पर आपको pixelated नजर आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा फ्रांस की सरकार के कहने पर किया गया है। ये फ्रांस की टॉप न्यूक्लियर रिसर्च फैसिलिटीज में से एक है।

6.Moruroa आइलैंड, French Polynesia

जब गूगल मैप पर इस आइलैंड को आप देखेंगे तो इसका हिस्सा आपको नजर आएगा जबकि दूसरा हिस्सा ब्लर किया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसिसियों ने 1966 और 1996 के बीच Mururoa में न्यूक्लियर टेस्ट कंडक्ट किया था। यहां विजिटर्स नहीं आ सकते।

Advertisment

भारत में गूगल मैप को लेकर क्या है नियम

इन प्रमुख स्थानों के अलावा और भी कई ऐसी जगहें हैं। जिसे आप गूगल मैप पर नहीं देख सकते हैं। हर देश अपनी सीमा सुरक्षा के लिए ऐसा करता है। भारत में भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गूगल मैप पर 1 पिक्सल में 1 वर्ग मीटर से ज्यादा नहीं दिखाया जाता है। जबकि अन्य देशों में ऐसा नहीं है। इसके अलावा अन्य देशों में वायुयान के द्वारा तस्वीर लेने की अनुमति है जबकि भारत में नहीं। इसलिए मैप पर हम लोकेशन को स्पष्ट नहीं देख पाते। हालांकि, भविष्य में इसमें सुधार किया जा सकता है।

Russia North Korea france Cattenom Nuclear Power Plant Google Maps google maps 3d view india google maps download google maps driving directions google maps google earth Google Maps India google maps satellite google maps street view satellite google maps world map Greece Kos International Airport secret places on Earth
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें