Advertisment

Farmers in Budget 2024: खेतीबाड़ी पर कोई बड़ा ऐलान नहीं, सीफूड पर फोकस, 55 लाख किसानों को रोजगार देने का लक्ष्य

Farmers in Budget 2024: बजट में कृषि क्षेत्र पर कोई बहुत महत्वपूर्ण घोषणा नहीं की गई। अंतरिम बजट में नीतिगत घोषणा की उम्मीद भी नहीं थी।

author-image
Rahul Sharma
Farmers in Budget 2024: खेतीबाड़ी पर कोई बड़ा ऐलान नहीं, सीफूड पर फोकस, 55 लाख किसानों को रोजगार देने का लक्ष्य

   हाइलाइट्स

  • बजट में दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिये जाने का ऐलान।
  • 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का दिया जा रहा लाभ।
  • पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ को आर्थिक मदद।
Advertisment

Farmers in Budget 2024: बजट में कृषि क्षेत्र पर कोई बहुत महत्वपूर्ण घोषणा नहीं की गई। अंतरिम बजट में नीतिगत घोषणा की उम्मीद भी नहीं थी।

वित्त मंत्री ने मत्स्य संपदा को लेकर कहा कि हमारी सरकार ही थी जिसने मछुआरों की सहायता करने के महत्व को समझा और अलग मत्स्यपालन विभाग की स्थापना की। साल 2013-14 से सीफूड का निर्यात भी दोगुना हो गया है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के कार्यान्वयन को बढ़ावा दिया जाएगा। मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख किसानों को रोजगार देने का लक्ष्य है।

Advertisment

   भारत सबसे बड़ा मिल्क प्रोड्यूसर

Farmers in Budget 2024 table

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा मिल्क प्रोड्यूसर है, लेकिन यहां दुधारू पशु की उत्पादकता नहीं है।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन, राष्ट्रीय पशुधन मिशन और डेयरी प्रसंस्करण एवं पशुपालन के लिए अवसंरचना विकास निधि जैसी मौजूदा योजनाओं की सफलताओं पर आधारित होगा।

संबंधित खबर: Nano Urea in Budget: बजट में नैनो यूरिया की तरह नैनो DAP पर जोर देने की बात, जानें स्वदेशी खाद की हकीकत

Advertisment

   बजट से ये थी किसानों को उम्मीद

Farmers in Budget 2024 irfan jafri

किसानो को आशा थी फसलों को न्यूनतम समर्थन मिलेगा, लेकिन बजट में फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मद में कोई नया प्रावधान नहीं किया गया है। उल्टा उसकी मद में 30% की कमी प्रस्तावित की गई है।

फसल की लागत लगातार बढ़ रही है और यह बजट उस लागत को कम करते हुए किसान संगठनों को नहीं दिख रहा है।

संबंधित खबर: Agriculture in Budget 2024: किसानों का मोदी मंत्र, तिलहन उत्पादन पर जोर ताकि Farmers को मिलने वाले 1.58 लाख करोड़ न जाए विदेश

Advertisment

   11.8 करोड़ किसानों को मदद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 11.8 करोड़ किसानों को सरकारी मदद दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के माध्यम से करोड़ों किसानों को रकम सीधी ट्रांसफर की जा रही है।

पीएम किसान योजना का देशभर के अन्नदाता लाभ पा रहा हैं। साथ ही पीएम फसल योजना का लाभ चार करोड़ किसानों को दिया जा रहा है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें