Advertisment

Niwari Accident News : निवाड़ी में भीषण हादसा! तीन की मौत,6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला बाहर

author-image
Preeti Dwivedi
Niwari Accident News : निवाड़ी में भीषण हादसा! तीन की मौत,6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला बाहर

निवाड़ी । Niwari Accident News पृथ्वीपुर के निवाड़ी में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पेड़ से जा टकराई। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को काट कर शवों को बाहर निकाला गया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

Advertisment

विशनपुरा के पास हुआ हादसा —
आपको बता दें जानकारी के अनुसार घटना विशनपुरा के पास की बताई जा रही है। जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पार्टी कर लौट रहे चार युवकों की तेज रफ्तार क्रेटा कार पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों को कार से बाहर निकाला गया है।

मृतकों में ये हैं शामिल —
जानकारी के अनुसार कनौरा निवासी 45 वर्षीय विनोद यादव, सरसौरा निवासी 30 वर्षीय दीपक यादव, 27 वर्षीय नरेंद्र यादव, मोहनपुरा निवासी 35 वर्षीय साहब सिंह कार से पृथ्वीपुर जा रहे थे। जो नेगुआ में पार्टी के लिए गए थे। इसके बाद रात करीब 10 बजे रास्ते में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विशनपुरा के पास सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें विनोद, दीपक और नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि साहब सिंह गंभीर रूप से घायल है।

Advertisment
hindi news madhya pradesh tikamgarh Niwadi Accident News Niwari Accident News : Niwari Crime News Tikamgarh Breaking News Tikamgarh today News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें