Advertisment

Nitish Kumar: नीतीश के महागठबंधन छोड़ने के सवाल पर बोले तेजस्वी, कहा- महागठबंधन के लोग...

author-image
Bansal News
Nitish Kumar: नीतीश के महागठबंधन छोड़ने के सवाल पर बोले तेजस्वी, कहा- महागठबंधन के लोग...

Patna: जब से बिहार में जदयू और राजद की सरकार बनी है तभी कुछ लोगों का मानना है कि नीतीश एक बार फिर से पाला बदल भाजपा के एनडीए में वासपी कर सकते है। वहीं जब इन सब अटकलों  को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ खारिज कर दिया है। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन के लोग पूरी मजबूती से एकसाथ हैं।

Advertisment

जानें क्या कहा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि महागठबंधन के लोग पूरी मजबूती से एकसाथ हैं। यादव सत्तारूढ़ गठबंधन के सबसे बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उत्तराधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी को महागठबंधन के सभी सहयोगियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है और वह दो विधानसभा सीटों - मोकामा और गोपालगंज के उपचुनाव जीतने की उम्मीद कर रही है। दोनों सीटों के लिए उपचुनाव अगले सप्ताह होना है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी हाल ही में अटकलों को हवा देते हुए कहा था कि वह इस तरह के किसी भी फैसले के लिए कुमार का समर्थन करेंगे, यदि यह राज्य के हित में लिया जाए। मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 'महागठबंधन' में शामिल है। यादव ने इस दौरान अपने बगल में बैठे मांझी की ओर इशारा करते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘मांझी जी हमारे वरिष्ठ हैं, वह एक अभिभावक की तरह हैं। हमारा गठबंधन मजबूत है और वह भी ऐसा ही महसूस करते हैं।’’ वहीं मांझी ने हां में सिर हिलाया। यादव ने कहा, ‘‘हमने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया है और एक मजबूत और स्थिर सरकार चला रहे हैं। किसी भी तरह की गलतफहमी के लिए कोई जगह नहीं है, हालांकि निहित स्वार्थ वाले लोग अफवाहें फैला सकते हैं।"

बता दें कि कुछ दिन पहले ही राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश को लेकर कहा था कि भले ही नीतीश कुमार गठबंधन में शामिल हो गए है लेकिन उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

Advertisment
Nitish Kumar Bihar Politics jitanram manjhi tejasvi yadav
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें