Advertisment

Nitin Manmohan Death: बॉलीवुड प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन का मुंबई में निधन, लंबे समय से थे बीमार

author-image
Bansal News
Nitin Manmohan Death: बॉलीवुड प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन का मुंबई में निधन, लंबे समय से थे बीमार

मुंबई। ‘बोल राधा बोल’ और ‘लाडला’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का बृहस्पतिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 साल के थे। उनकी बेटी प्राची ने यह जानकारी दी। फिल्मकार को तीन दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनका नवी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी बेटी ने बताया कि नितिन मनमोहन को स्वास्थ्य संबंधी कई जटिलताएं थीं और बृहस्पतिवार सुबह उनका निधन हो गया। प्राची ने बताया, ‘‘तीन दिसंबर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और तब से वह वेंटिलेटर पर थे।

Advertisment

जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।’’ प्राची ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उनके मस्तिष्क तक ऑक्सीजन और खून की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी और उनके कुछ अंग को भी नुकसान पहुंचा था जिससे ‘स्टेटस एपिलेप्टिकस’ की स्थिति हो गई थी। धीरे-धीरे उनकी स्थिति बिगड़नी शुरू होगी और वह हमें सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर छोड़कर चले गए।’’ नितिन मनमोहन दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे थे जिन्होंने ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी फिल्में की थीं। निर्माता के परिवार में उनकी बेटी के अलावा उनकी पत्नी हैं।

producer nitin manmohan nitin manmohan passes away nitin manmohan no more nitin manmohan news nitin manmohan hospitalized nitin manmohan heart attack nitin manmohan dies Nitin Manmohan Death nitin manmohan dead nitin manmohan cardiac arrest nitin manmohan manmohan singh latest health news Manmohan Singh Health Update manmohan singh health news Manmohan singh health manmohan singh death news manmohan singh death manmohan singh manmohan
Advertisment
चैनल से जुड़ें