Advertisment

Nirmala Sitharaman: बजट के दिन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का खास लुक, गोल्डन वर्क वाली साड़ी का बिहार से खास कनेक्शन

Nirmala Sitharaman Budget Day Saree: वित्तमंत्री की साड़ियां देश की संस्कृति और विरासत की प्रतिनिधित्व करती हैं। इस बार उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन वर्क है।

author-image
Kushagra valuskar
Nirmala Sitharaman: बजट के दिन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का खास लुक, गोल्डन वर्क वाली साड़ी का बिहार से खास कनेक्शन

Nirmala Sitharaman Budget Day Saree: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार (1 फरवरी) को बजट पेश करेंगी। हर बार बजट में सीतारमण अपनी साड़ियों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हर बार बजट के दौरान उनके द्वारा पहनी गई साड़ी के पीछे कहानी होती है।

Advertisment

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ियां देश की संस्कृति और विरासत की प्रतिनिधित्व करती हैं। इस बार उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन वर्क है। सीतारमण की साड़ियां देश की संस्कृति और विरासत की प्रतिनिधित्व करती हैं। इस बार उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन वर्क है।

दुलारी देवी ने गिफ्ट में दी साड़ी

उन्होंने साड़ी को लाल रंग के ब्लाउज और शॉल के साथ कैरी किया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमणको साड़ी पद्मश्री पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने उपहार में दी है। उन्होंने निर्मला से आग्रह किया था कि वह आम बजट वाले दिन ये साड़ी पहनकर आएं।

निर्मला सीतारमण ने दुलारी देवी के अनुरोध को स्वीकार किया, जो हैंडलूम के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। दुलारी मिथिला आर्ट्स के लिए मशहूर हैं। 2021 में उन्हें केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Advertisment

बही खाते को ब्रीफकेस में बदला

वित्तमंत्री सीतारमण पिछले बजट वाले दिन हाथ से बुनी साड़ियां पहनती रही हैं। यह उनके दश के पारंपरिक परिधान के प्रति प्यार को दर्शाता है। 2019 में बजट पेश करते समय सीतारमण ने बजट ब्रीफकेस को बही खाते में बदला था। रेड कलर के बही खाते के साथ तब उन्होंने पिंक मंगलगिरी रेशम की साड़ी पहनी थी, जिसके किनारे पर गोल्डन वर्क था।

बजट 2020 के दौरान निर्मला सीतारमण ने येलो कलर की साड़ी पहनी थीं, जिसपर हरे रंग का बॉर्डर था। 2021 के बजट में उन्होंने पोचमपल्ली रेशन की साड़ी पहनी थी, जिसमें लाल और सफेद रंग था। 2022 में वित्तमंत्री सीतारमण ने बोमकाई साड़ी पहनी थी। जिसमें भूरे रंग की साड़ी में मैरून और गोल्डन बॉर्डर था। बोमकाई साड़ी ओडिशा के बोमकाई गांव में बनाई जाती हैं।

Nirmala Sitharaman निर्मला सीतारमण budget 2025 Nirmala Sitharaman Budget Day Saree dulari devi दुलारी देवी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें