Advertisment

Punjab-Maharashtra Disaster: गैस रिसाव से नौ की मौत, गोदाम ढहने से तीन की गई जान

पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से नौ लोगों की मौत, महाराष्ट्र के भिवंडी में गोदाम ढहने से तीन लोगों की मौत, 11 बचाए गए।

author-image
Bansal News
Punjab-Maharashtra Disaster: गैस रिसाव से नौ की मौत, गोदाम ढहने से तीन की गई जान

Punjab-Maharashtra Disaster पंजाब में लुधियाना जिले के गैसपुरा इलाके में रविवार को गैस रिसाव की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बीमार पड़ गए। वहीं महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में गोदाम ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। 12 लोग बचाए गए हैं।

Advertisment

लुधियाना: पंजाब में लुधियाना जिले के गैसपुरा इलाके में रविवार को गैस रिसाव की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बीमार पड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किस गैस का रिसाव हुआ और इसका क्या कारण था, यह फिलहाल पता नहीं लगाया जा सका है।

यह भी पढ़ें- Street Dog Attack: इस देश में नहीं है एक भी आवारा कुत्ता! जबकि चीन के बाद भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर

Advertisment

पुलिस ने इलाके को सील कर दिया

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और वहां राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एक दमकल वाहन और एक एम्बुलेंस को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने पुष्टि की कि इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। लुधियाना दक्षिण से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि गैस रिसाव किस वजह से हुआ।

यह भी पढ़ें- Cyber Crime: आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट और साइबर क्राइम पर प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

Advertisment

महाराष्ट्र: भिवंडी में गोदाम ढहने से तीन लोगों की मौत

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को दो मंजिला गोदाम ढहने के कारण एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 12 लोगों को बचा लिया गया। मलबे में अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

[caption id="attachment_214363" align="alignnone" width="859"]gas-leak-in-Punjab-Ludhiana-godown-collapse-Bhiwandi-Thane-Maharashtra gas-leak-in-Punjab-Ludhiana-godown-collapse-Bhiwandi-Thane-Maharashtra[/caption]

ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि मनकोली के वलपाड़ा स्थित वर्धमान कंपाउंड में दो मंजिला इमारत दोपहर बाद करीब पौने दो बजे ढह गई। सावंत ने कहा कि इमारत की ऊपरी मंजिल पर चार परिवार रहते थे।

Advertisment

यह भी पढ़ें- PM Modi Man Ki Baat 100th Episode: आज 100वीं बार ‘मन की बात’ करेंगे पीएम मोदी, ऐतिहासिक बनाने की बड़ी तैयारी

बीते कई घंटे से बचाव अभियान जारी

जानकारी के मुताबिक इमारत के नीचे के तल पर मजदूर काम करते थे।उन्होंने कहा कि बीते कई घंटे से बचाव अभियान जारी है और देर शाम एक श्वान दस्ते और दो अर्थ मूवर्स को लगाया गया। सावंत ने कहा कि एक साढ़े चार वर्षीय बच्ची, 40 वर्षीय एक पुरुष और 26 वर्षीय महिला के शवों को मलबे से निकाला गया, जबकि 11 लोगों को बचा लिया गया और घायलों का उपचार किया जा रहा है। आशंका है कि करीब 10 लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। शिंदे ने रात में घटनास्थल का दौरा भी किया। एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे खोज और बचाव अभियान में शामिल सभी एजेंसियों के बीच उचित समन्वय सुनिश्चित करें।

Advertisment

यह भी पढ़ें- PACL के डायरेक्टर सिकंदर सिंह ढिल्लन को फिल्मी अंदाज में छग पुलिस ने किया अरेस्ट

इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल की टीम एवं दमकलकर्मियों समेत विभिन्न एजेंसियों के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं। वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय सांसद तथा केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल घटनास्थल पर पहुंचे।

18 घंटे बाद एक व्यक्ति को निकाला, तलाश अभियान जारी

भिवंडी शहर में दो मंजिला इमारत गिरने के 18 घंटे बाद रविवार सुबह 38 वर्षीय एक व्यक्ति को मलबे से निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वलपाड़ा स्थित वर्धमान कंपाउंड में शनिवार अपराह्न करीब पौने दो बजे ढही इमारत के मलबे में अब भी नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- बीच रास्ते में दूल्हे को छोड़ दुल्हन बाइक से हुई फ़रार! सुर्खियों में हैरान कर देने वाला मामला

उन्होंने बताया कि खोज और बचाव अभियान अब भी जारी है। नारपोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मदन बल्लाल ने बताया कि सुनील पीसा (38) नाम के एक व्यक्ति को रविवार सुबह करीब आठ बजे मलबे से निकाला गया और उसे भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल (आईजीएम) अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इस घटना में घायल होने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें