Advertisment

Nikki Yadav Murder Case: हत्याकांड के आरोपी साहिल की दो दिन बढ़ाई हिरासत ! जानें मामले में क्या हुआ अब तक

दिल्ली की एक मेट्रोपॉलिटन अदालत ने दक्षिण दिल्ली में अपनी महिला मित्र की हत्या करने और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी साहिल गहलोत की पुलिस हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी।

author-image
Bansal News
Nikki Yadav Murder Case: हत्याकांड के आरोपी साहिल की दो दिन बढ़ाई हिरासत ! जानें मामले में क्या हुआ अब तक
नई दिल्ली।  दिल्ली की एक मेट्रोपॉलिटन अदालत ने दक्षिण दिल्ली में अपनी महिला मित्र की हत्या करने और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी साहिल गहलोत की पुलिस हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समीक्षा गुप्ता की अदालत ने पांच अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Advertisment
जांच अधिकारी ने हिरासत बढ़ाने का किया अनुरोध
जांच अधिकारी ने गहलोत की हिरासत तीन दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था। पिछले मंगलवार को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने गहलोत (25) को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था। गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, चचेरे भाई नवीन व आशीष और दोस्तों लोकेश व अमर को पिछले शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस ने कहा था कि यादव की हत्या में उनकी भूमिका का पता चलने के बाद पांच सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
हत्या करने की बात कबूली
पुलिस ने शुरू में कहा था कि 14 फरवरी को गिरफ्तार होने के बाद गहलोत ने यादव की हत्या करने की बात कबूल कर ली थी, क्योंकि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।इस मामले में तब नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने कहा कि यादव गहलोत की पत्नी थीं और दोनों ने 2020 में शादी की थी। दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, यादव गहलोत की शादी के खिलाफ थी, जो उसके परिवार ने तय की थी। यादव ने जब शादी की अनुमति देने से इनकार कर दिया, तो गहलोत ने उसकी हत्या कर दी।
Delhi Murder delhi murder case nikki yadav nikki yadav murder nikki yadav News nikki yadav sahil gehlot delhi murder nikki yadav news nikki murder case nikki murder case delhi nikki yadav boyfriend nikki yadav case nikki yadav case delhi nikki yadav cctv footage nikki yadav instagram nikki yadav killed nikki yadav murder case nikki yadav murder case delhi nikki yadav murder case live update nikki yadav murder case mitrau village nikki yadav photo
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें