Advertisment

Nigeria Mosque Attack: बंदूकधारियों ने मस्जिद में नमाजियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 18 की मौत

Nigeria Mosque Attack: बंदूकधारियों ने मस्जिद में नमाजियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 18 की मौत Nigeria Mosque Attack: Gunmen open fire on worshipers in mosque, 18 killed

author-image
Bansal News
Nigeria Mosque Attack: बंदूकधारियों ने मस्जिद में नमाजियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 18 की मौत

लागोस। उत्तरी नाइजीरिया में सोमवार को सुबह की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 18 नमाजियों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हमला देश के नाइजर के माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में हुआ। हमलावरों के जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहा समुदाय से होने को संदेह है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

Advertisment

इसी तरह की जातीय हिंसा में इस साल अब तक सैकड़ों लोगों की जान गई है। जातीय हिंसा की ये घटनाएं देश में पानी और जमीन के मुद्दे को लेकर दशकों से चल रहे संघर्ष का नतीजा हैं। संघर्ष का शिकार बने फुलानी समुदाय के कुछ लोगों ने स्थानीय होसा कृषक समुदाय के लोगों के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।

माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष अल्हासन इसाह ने ‘एपी’ से कहा, ‘‘ हमलावरों ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया और गोलीबारी करने लगे।’’ उन्होंने बताया कि हमले में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं। नाइजर के पुलिस आयुक्त कुर्यस ने सोमवार को बताया कि हमला ग्रामीणों और फुलानी चरवाहा समुदाय के बीच संघर्ष से जुड़ा है।

मस्जिद पर आतंकी हमला नाइजीरिया मस्जिद पर हमला violence in nigeria terrorist attack terror attack sinai attack nigria nigerian top stories Nigerian nigeria top news nigeria today nigeria terror attack nigeria soldiers nigeria security: kano muslim leaders accuse government nigeria security nigeria retaliation Nigeria News nigeria mosque boko haram Nigeria Mosque Attack nigeria mosque nigeria latest nigeria border nigeria bombing nigeria bomb nigeria boko haram nigeria blast nigeria attacks nigeria attack (cr) nigeria attack nigeria (country) Nigeria niger delta namaz time namaz muslim world muslim news mubi nigeria Mosque Attack In Nigeria mosque attack mosque masjid near me maiduguri attacks london mosque attack kano mosque attack hindi samachar world news hindi news fulani herdsmen in nigeria blamed for attack on church firing in mosque christmas attack bomb attack boko haram nigeria boko haram attack attacks on foreigners attacks attack on nigerians attack Around The World Hindi News Abducted
Advertisment
चैनल से जुड़ें