Nigeria Attack: बंदूकधारियों ने मस्जिद पर किया हमला, 16 लोगों की मौत

Nigeria Attack: बंदूकधारियों ने मस्जिद पर किया हमला, 16 लोगों की मौत

Terror Attack

लागोस। उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने मस्जिद पर हमला कर 16 लोगों की हत्या कर दी गई जबकि अन्य का अपहरण कर लिया । एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। हमला बृहस्पतिवार को नाइजर राज्य के मशेगु इलाके में बआरे गांव में हुआ। स्थानीय सरकार के चेयरमेन अल हसन ईसा माजाकुका ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिलों पर सवार दर्जनों हमलावर गांव में घुसे और मस्जिद में इबादत कर रहे लोगों की हत्या कर उनका सामान लूट लिया।

अधिकारी ने फोन पर एसोसिएटिड प्रेस (एपी) को बताया, ”वे (बंदूकधारी) काफी खतरनाक थे। उन्होंने हमारे 16 लोगों की हत्या कर दी और कई का अपहरण कर लिया। हम अपहरण किये गए लोगों की संख्या नहीं जानते। ” नाइजीरिया पुलिस ने घटना की पुष्टि की, लेकिन मृतकों की संख्या केवल नौ बताई है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password